जोधपुर, शहर की मंडोर पुलिस ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर गश्त के समय मेलावास गांव की सरहद में एक रेस्टोरेंट पर छापा मारा। यहां ग्राहकों अवैध रूप से शराब और गांजा परोसा जा रहा था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के साथ गांजा आदि बरामद किया है। संचालक सहित एक अन्य को एनडीपीएस एवं आबकारी अधिनियम में गिरफ्तार किया है। मामला करवड़ थाने में दर्ज किया गया है। पुलिस उपायुक्त पूर्व धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि नये साल को मद्देनजर रात्रि गस्त एंव अवैध गतिविधियों के संम्बन्ध में प्रभावी कार्रवाई करने व संदिग्ध लोगों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए थानाधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस पर मंडोर पुलिस थानाधिकारी सुरेशचंद सोनी ने मेलावास गांव की सरहद में नो वेयर लैंड रेस्टोरेंट पर छापा मारा। रेस्टोरेंट संचालक झारखंड हाल हुडको क्वार्टर कमला नेहरू नगर निवासी अंब्रेश कुमार पुत्र अमरकांत झा और बैंज्लूरू कर्नाटिका निवासी चेतन नायक पुत्र नारायणा को पकड़ा गया। रेस्टोरेंट की तलाशी में विभिन्न ब्रांण्ड की अंग्रेजी शराब की बोतले, पव्वें तथा 25 ग्राम गाजा की पुडिया मिली। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर इनसे पूछताछ की जा रही है।