Doordrishti News Logo

भाजपा प्रत्याशीयों ने जोश और उत्साह से किया जनसम्पर्क

जोधपुर,भाजपा प्रत्याशीयों ने जोश और उत्साह से किया जनसम्पर्क। तीनों विधानसभाओं के भाजपा प्रत्याशीयों ने नामांकन के पश्चात अपना जनसम्पर्क अभियान तेज कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी जोधपुर के शहर जिलाध्यक्ष देेवेन्द्र सालेचा ने बताया कि तीनों विधानसभाओं के प्रत्याशीयों ने नामांकन के पश्चात अपना जनसम्पर्क अभियान तेज कर दिया है। जोधपुर शहर कि तीनों विधानसभा के भाजपा प्रत्याशियों ने अपने-अपने क्षेत्र में प्रवास करते हुए घर-घर जाकर रामाशामा करते हुए आम जन से मिल रहे हैं। इस दौरान आम जन में भी भाजपा की जीत को लेकर जोश और उत्साह देखा गया। सूरसागर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र जोशी ने आज चौपासनी मण्डल,मसूरिया मण्डल में मिल्कमैन कॉलोनी,शोभावतों की ढाणी,चौपासनी हाउंसिग बोर्ड सेक्टर 17,18 व रूपनगर सुभाषचन्द्र पार्क में जनसम्पर्क किया। इस दौरान आम जन में बहुत जोश और उत्साह देखा गया। जगह-जगह लोगों ने भाजपा प्रत्याशी का मिठाई खिला व माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर उपमहापौर,महिला मोर्चा पूर्व प्रदेश महामंत्री इन्द्रा राजपुरोहित,महेन्द्र मेघवाल,राजेन्द्र पालीवाल,महेन्द्र तंवर,कन्हैयालाल पारीक,घनश्याम वैष्णव,मण्डल अध्यक्ष हेमन्त जानयानी,श्याम सून्दर गौड़ व पार्षद दिपक माथुर,महेश परिहार,पूजा पारीक एवं घनश्याम भाटी के साथ ही पूर्व पार्षद संजु सोलंकी व रेखा पंवार,अंकित पुरेाहित,दिनेश जोशी,अजय सैन, विक्रम परिहार,दिनेश गांधी,जयसिंह, अशोक सांखला,बींजाराम,फतेहसिंह, रामेश्वर सोनी,बाबूलाल दवे,हंसराज परिहार,किशन भारती,मनोहर परिहार, शरद भारती सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्त्ता साथ थे।

यह भी पढ़ें – ट्रक चालक की लापरवाही ने ली महिला की जान

शहर विधानसभा
शहर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अतुल भंसाली ने आज मंगलवार को पुराने शहर के भीतर फतहपोल स्थित गणेश मंदिर की पूजा अर्चना कर अपने जनसम्पर्क अभियान की शुरुआत की। इस दौरान भंसाली खांडाफलसा मंडल के क्षेत्र में नवचौकिया,जुनीमंडी,आडाबाजार, गुंदी का मौहल्ला व आस-पास की गलियों में जनसम्पर्क किया। क्षेत्र के लोगों से मिलकर भाजपा को विजय बनाने का अनुरोध किया। इस दौरान क्षेत्र की जनता कि कांग्रेस सरकार के कुशासन की पीड़ा को भी सुना। इस अवसर पर नगर निगम उत्तर के नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मीनारायण सौलंकी, पार्षद सुरेश जोशी,मंडल अध्यक्ष महेन्द्र छंगाणी,दिनेश बोहरा, योगेन्द्रवलभ व्यास,आलौक चौरडिया, राकेश गोदावत,मृदुल,चंद्रप्रकाश, उत्तम शर्मा,कृपाराम सोनी,महेन्द्र पुरोहित,राजेश्वर जोशी,वरूण जोशी, भाजपा के मण्डल पदाधिकारी,शक्ति केन्द्र संयोजक,बुथ अध्यक्ष एवं अनेक कार्यकत्ता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें – सरकारी सेवारत बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत

सरदारपुरा विधानसभा
सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी प्रो.डॉ.महेन्द्र सिंह राठौड़ ने चुनाव कार्यालय में भाजपा राष्ट्रीय मंत्री व प्रदेश सह-प्रभारी विजया राहटकर,राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत के सानिध्य में चुनाव प्रचार को लेकर बैठक आयोजित कि इस बैठक में चुनाव प्रचार योजना निर्धारित कि गई एवं विधानसभा क्षेत्र को अनेक भागों में बांटकर प्रचार करना तय किया। बैठक पश्चात विधानसभा क्षेत्र के अपने क्षेत्र बीजेएस,वार्ड 72,73,79,80 व ड़िगाड़ी कला,राईका बाग,रसाला रोड, पावटा क्षेत्र में जनसम्पर्क के दौरान क्षेत्रवासियों ने राठौड़ का भव्य स्वागत किया। अपने जनसम्पर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी राठौड़ कॉग्रेस के वरिष्ठ नेता और सूरसागर से निर्दलीय प्रत्याशी रामेश्वर दाधिच के निवास पर जाकर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष सुरेश भाटी,सुनील भाटी,मनीष परिहार,भवानी प्रताप सिंह के साथ ही रवि गहलोत,आदित्य गहलोत,गजेन्द्र मेवाड़ा,सुरेश तेजी के साथ अनेक भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026