Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर की बोरानाडा पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया, उसके पास से चोरी की पांच बाइक बरामद की गई।
थानाधिकारी किशनलाल ने बताया कि थाना इलाके के अलग अलग स्थानों पर सघन चेकिंग की गई। जिस पर बाइक सवार संदिग्ध फींच, लूणी निवासी सुनील पुत्र मांगीलाल विश्नोई को दस्तयाब किया गया। जिससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वो अपने दोस्त जालोर निवासी सुरेश पुत्र भगवानाराम विश्नोई के साथ मिलकर शहर में एम्स अस्पताल, गणेश नगर सांगरिया, महादेव मंदिर बासनी सहित अन्य जगहों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जिसकी निशानदेही पर 5 बाइक बरामद की गई। पुलिस को संदेह है कि वाहन चोरी के और भी मामलों का खुलासा हो सकता है। जिससे अब पूछताछ की जा रही है। वाहन चोर को पकड़ऩे के  लिए पुलिस की टीम का गठन किया गया।

ये भी पढें – जेल में मिला मोबाइल

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026