सप्ताह भर पहले पति के साथ आई नवविवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

  • पुलिस ने कराया मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम
  • महिने भर पहले हुआ था मुकलावा

जोधपुर, शहर के राजीव गांधी नगर हलके मारवाड़ नगर में रहने वाली एक नवविवाहिता ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। वक्त घटना पति मजूदरी पर गया हुआ था। शाम को लौटा तब पत्नी फंदे पर लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का मथुरादास माथुर अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया। वह सप्ताह भर पहले ही पति के साथ यहां पर रहने आई थी। महिने भर पहले उसका मुकलावा किया गया। पीहर पक्ष मध्यप्रदेश से आया और इस बारे में अभी मर्ग की रिपोर्ट दी। भाई की रिपोर्ट पर पुलिस अब इसमें जांच कर रही है।

राजीव गांधी नगर थानाधिकारी मूलसिंह भाटी ने बताया कि मध्यप्रदेश के हिरनखेड़ी राजगढ़ निवासी देवेंद्रसिंह की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी बहन रेखा की शादी नंदराम पुत्र बिरम के साथ काफी समय पहले हो गई थी। तब मुकलावा नहीं हुआ था। महिने भर पहले नंदराम ससुराल आया और पत्नी रेखा को अपने साथ घर लेकर गया था। बाद में करीबन सप्ताह भर पहले ही उसकी बहन रेखा और बहनोई नंदराम जोधपुर में आए थे। वे मारवाड़ नगर राजीव गांधी नगर में रहने लगे। नंदराम मजदूरी करता है।

17 अगस्त को रेखा ने पीहर में वीडियो कॉल से बात की थी और सबकुछ सकुशल होने का बताया और घर में पार्टी की बात की थी। मगर 18 को सूचना मिली कि रेखा की मौत हो गई है। इस पर रेखा का भाई देवेंद्र मध्यप्रदेश से जोधपुर पहुंचा। थानाधिकारी ने बताया कि रेखा द्वारा फंदा लगाकर सुसाइड करना मर्ग की रिपोर्ट में बताया है। उसका मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है। सादी वैसे तीन साल पहले हो रखी थी। मगर उम्र छोटी होने पर उसे ससुराल नहीं भेजा गया था। फिलहाल प्रकरण में तफ्तीश की जा रही है।

ये भी पढें – लंबे इंतजार के बाद शहर के छविगृह शुरू, दर्शक कम मिले

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

 

Similar Posts