विभिन्न स्थानों से हुई बाइक चोरी, केस दर्ज
जोधपुर,कमिश्नरेट क्षेत्र में विभिन्न स्थानों से आधा दर्जन से ज्यादा दुपहिया वाहन चोरी हो गए। संबंधित थाने में प्रकरण दर्ज करवाए गए हैं।
शास्त्री नगर थाने में दी रिपोर्ट में चेतरा राम चौधरी पुत्र मेघाराम जाट ने पुलिस को बताया कि 2 जनवरी को वह एमडीएम अस्पताल गया था। जहां पर खड़ी की उसकी बाइक को अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया। इसी तरह चौपासनी चारणान निवासी श्याम सुंदर पुत्र संतोषदान चारण ने शास्त्रीनगर पुलिस को बताया कि वह भी एमडीएम अस्पताल आया था। जहां पर खड़ी की उसकी बाइक चोरी हो गई।
ये भी पढ़ें- दो लोग लापता,मामले दर्ज
उधर राजीव गांधी नगर थाने में दी रिपोर्ट में बर्रों की ढाणी सांगरिया निवासी देदाराम पुत्र खेताराम जाट ने पुलिस को वह कायलाना आया था। जहां से उसकी बाइक कोई चुरा ले गया। कुड़ी हाऊसिंग बोर्ड क्षेत्र में रहने वाले रामस्वरूप पुत्र मालालाम विश्नोई ने पुलिस को बताया कि 5 जनवरी को घर के बाहर खड़ी उसकी बाइक चोरी हो गई। इधर देवनगर पुलिस के अनुसार भगवान नगर पावटा सी रोड निवासी महिपाल सिंह पुत्र ओमसिंह राजपूत ने रिपोर्ट दी।
इसके अनुसार वह बरकतुल्ला खां स्टेडियम पर आया था। जहां बाहर से उसकी गाड़ी चोरी हो गई। जबकि रातानाडा पुलिस के अनुसार नेहरू कॉलोनी पांच बत्ती निवासी जीवन सोलंकी पुत्र देवीलाल की बाइक रात के समय एसबीआई बैंक पीडब्ल्यूडी के बाहर से चोरी हो गई। महामंदिर पुलिस ने बताया कि पुनीत नगर सेटेलाइट अस्पताल के पीछे नयापुरा निवासी मोहित गहलोत पुत्र कल्यामसिंह गहलोत की 6 जनवरी को महामंदिर रेलवे स्टेशन के पास से बाइक चोरी हुई।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

रेल-खेल-कला-साहित्य महाकुंभ-2026 का भव्य आगाज

चाकू के साथ तीन युवक गिरफ्तार

टॉवर से मशीनरीऔर महंगे उपकरण चोरी

तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर रूरल डीएसटी में फेरबदल दो नए चेहरे शामिल

दो लोगों के बैंक खाते से 3.25 लाख पार

चालक की पहचान के बाद अब कार जब्त

ड्रोन से होगी अवैध खनन स्थलों की निगरानी

