मुख्यमंत्री गहलोत ने किया संकल्प पत्र का विमोचन
- सत्यमेव जयते सिटीजन सोसाइटी द्वारा जनहित के विषयों पर पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव में भरवाए जा रहे हैं संकल्प पत्र,
- पानी-बिजली बचाने,प्लास्टिक की रोक,बाल श्रम और बाल भिक्षा वृति के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान
जोधपुर,मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर प्रवास के दौरान पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव में जोधपुर के सामाजिक संगठन सत्यमेव जयते सिटीजन सोसायटी द्वारा जनहित में विभिन्न विषयों को लेकर तैयार किए गए संकल्प पत्र का विमोचन किया,इस अवसर पर उत्सव के संयोजक सुनील परिहार, राजस्थान सरकार की उद्योग मंत्री शकुंतला रावत,प्रभारी मंत्री सुभाष गर्ग व बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष संगीता बेनीवाल मौजूद थी।
ये भी पढ़ें- एमजीएच में दिन भर रस्साकशी के बाद मिला आश्वासन,उठाया शव
सत्यमेव जयते सिटीजन सोसायटी की अध्यक्ष विमला गट्टानी ने बताया कि इस संकल्प पत्र में पानी,बिजली बचाने,पौधे लगाने,प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने,कचरे को कूड़ा पात्र में डालने,यातायात के नियमों की पालना करने,रक्तदान के प्रति प्रेरित करने,जरूरत के मुताबिक भोजन लेने और व्यर्थ नहीं करने,बेटी और बेटे में भेद किए बगैर बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओ अभियान भागीदारी निभाने, बाल श्रम और बाल भिक्षावृत्ति रोकने जैसे संकल्पों को शामिल किया गया है।
इस दौरान एडवाइजरी बोर्ड निदेशक ललित सुराणा,हस्तीमल सारस्वत,कार्यकारिणी सदस्य अहमद सैयद,अश्विनी दास,सदस्य अजीत सिंह राठौड़,पुलकित सिंह,दमयंती जांगिड़,दीपक कोरपाल,निश्चय सोलंकी,संतोष माहेश्वरी,अभिषेक भूतड़ा,राकेश राठी,अनिल प्रजापत, सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार शर्मा मौजूद थे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

