बाइक सवार बदमाशों ने नर्सिंग कर्मी के हाथ से मोबाइल झपटा
जोधपुर,बाइक सवार बदमाशों ने नर्सिंग कर्मी के हाथ से मोबाइल झपटा। शहर के देवनगर पुलिस थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल रोड पर नर्सिंग कर्मी के हाथ से बाइक सवार दो बदमाश मोबाइल झपट कर ले गए। मोबाइल कवर के पीछे 15 सौ रुपए भी थे। इस बारे में देवनगर पुलिस ने लूट का प्रकरण दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन से लोडिंग टैक्सी चालक की मौत
देवनगर पुलिस थाने में 156- ए शुभम फार्म हाउस के पास पाल रोड निवासी राजेेंद्र कुमार पुत्र श्रवण कुमार की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि वह एक निजी चिकित्सालय में नर्सिंग कर्मी है। वह रात के समय में अपने मोबाइल पर किसी से बात करते हुए अस्पताल से निकला था। तब जूना खेड़ापति की तरफ से एक बाइक पर दो बदमाश आए और उसे धक्का देकर मोबाइल झपट कर ले गए। मोबाइल कवर के पीछे उसके 15 सौ रुपए भी थे। देवनगर पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से बदमाश की पहचान के साथ तलाश की जा रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

राजस्थान की 6 ट्रेनों को मेलमरुवत्तूर में ठहराव

अवैध बजरी परिवहन के मामले में दो ट्रैक्टर जब्त

वोल्वो बस हाईवे से नीचे उतरी जनहानि नहीं

पत्नी के गुजारा भत्ते से जुड़े मामले में हाईकोर्ट का अहम फैसला

कांस्टेबल को 20 लाख मुआवजा देने के आदेश

मादक पदार्थ तस्करी का वांटेड पांच हजार का इनामी गिरफ्तारी

लूणी नदी में अवैध बजरी खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सरगम क्लब के कलाकारों ने बांधा समां

