तीन बच्चों की मां ने प्रेमी संग बसा लिया घर
पीड़ित पति पहुंचा थाने,केस दर्ज
जोधपुर,तीन बच्चों की मां ने प्रेमी संग बसा लिया घर। मथानिया की एक महिला अपने पति को छोडक़र प्रेमी के पास में चली गई। प्रेमी से शादी रचा ली। महिला तीन बच्चों की मां है। पीडि़त पति ने अब पुलिस की शरण लेकर केस दर्ज करवाया है। महिला और उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पुलिस अग्रिम जांच में जुटी है। पीडि़त पति को धमकी मिल रही है कि उसे दुष्कर्म केस में फंसा दिया जाएगा।
पढ़ें पूरी कहानी- मादक पदार्थों की तस्करी,नकबजनी व धोखाधड़ी के फरार आरोपियों की धरपकड़
मथानिया थाने में एक व्यक्ति की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी शादी जैसलमेर के पोकरण की रहने वाली एक महिला से वर्ष 2012 में हुई थी। शादी के बाद उसके तीन संतानें भी हुई। मगर उसकी पत्नी बार बार पीहर जाती थी। बाद में पता लगा कि पोकरण में रहने वाला उसका प्रेमी दिनेश से उसके संबंध हैं। उसने दिनेश के साथ उसे आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा भी था और समझाया था। मगर वो नहीं मानी और बाद में बच्चों की तरफ ध्यान देना भी छोड़ दिया। अभी मई माह में वह पीहर जाने का कह गई और घर से दस हजार रुपए एवं 75 तोला चांदी के आभूषण भी ले गई। मगर वापिस नहीं लौटी। अब पीडि़त पति को पता लगा कि उसकी पत्नी ने दिनेश से शादी रचा ली है। पति का आरोप है कि उसे बार बार दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी भी दी जा रही है। मथानिया पुलिस इस बारे में तफ्तीश कर रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ का एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

