Doordrishti News Logo

पीडि़ता ने किया जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास

जोधपुर, देश- प्रदेश में बहुचर्चित रहा भंवरदेवी अपहरण एवं हत्याकांड के बाद अब उसके पुत्र पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीडि़ता ने आहत होकर जहर खा लिया। अब अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। पर्चा बयान पर पुलिस ने भंवरी के पुत्र और उसके चचेरे भाई को नामजद कर तफ्तीश आरंभ की है।

जिले की खेड़ापा पुलिस के अनुसार 22 साल की एक विवाहिता ने यह रिपोर्ट दी है। इसका आरोप है कि उसकी शादी वर्ष 2016 में हुई थी। तब वह दो साल तक अपने ससुराल नहीं गई थी। फिर वर्ष 2018 से ससुराल जाने लगी। मगर कुछ दिनों तक वह ससुराल में रही और परिवार के लोग उसे तानें देते थे। तब वह फिर से अपनी पीहर आ गई।

वह बीएड की तैयारी करने लगी। उसे अपने पीहर से बीएड करने के लिए आना जाना लगा रहता था। 2020 में उसके ससुर दुर्घटना में घायल हो गए। तब उन्हें उपचार के लिए मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एक दिन पति ने फोन कर कहा कि उसके पिता का ऑपरेशन करना है तुम आ जाओ। तब उसने अकेली होने का कह दिया। फिर उसे पति ने चचेरे भाई साहिल के साथ आने के लिए कहा। इस पर वह साहिल के साथ एक कार में आई। नानण-पीपाड़ रोड के बीच पहुंचने पर सूने पर गाड़ी को रोका और साहिल कार की पिछली सीट पर आ गया और हथियार दिखाने के साथ दुष्कर्म किया।

फिर बाद में यह लोग एमडीएमएच पहुंच गए। जहां पर पति को बात भी बताई मगर उसने अनसुनी कर दी। पीडि़ता का आरोप है कि उसके ससुर को बाद में अस्पताल से छु़ट्टी दे दी। दिसम्बर 2020 में साहिल और उसका पति घर में बैठकर शराब पी रहे थे और इन लोगों ने अभद्र व्यवहार किए जाने के साथ उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उनका यह सिलसिला 9 जनवरी 21 तक चलता रहा और इन लोगों ने उसे जान की धमकी दी। इस पर वह बाद में फिर से अपने पीहर आ गई।

Check deal’s before over👆

10 जून को उसका पति और साहिल उसके पीहर आए। उन्होंने फोन नहीं उठाने, इंस्टाग्राम और वाटसअप पर मैसेज का जवाब नहीं दिए जाने को लेकर उलाहना दी। तब गंदी हरकतों का कहकर पीडि़ता ने पल्ला झाड़ दिया। इन लोगों ने धमकाया कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देंगे। इस बात से वह मानसिक तनाव में आ गई। 18 जून को पीडि़ता ने अपने पीहर में कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। बाद में परिवार वालों ने उसे एक अस्पताल में भर्ती करवाया। गुरूवार को पुलिस ने उसके पर्चा बयान पर केस दर्ज किया। अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

>>> 20 जोड़ी त्यौहार स्पेशल रेल सेवाओं के संचालन अवधि में विस्तार

Shop now 👆

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026