जोधपुर, केंद्रीय कारागार से पैरोल लेकर फरार हुआ एक बंदी तीन महिने बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा। उसे आज कोर्ट में पेश कर फिर से जेल में दाखिल करवाया गया। जेल प्रशासन की तरफ से इस बारे में केस दर्ज करवाया गया था।
रातानाडा थाने के एएसआई सदाराम ने बताया कि बाड़मेर के चौहटन थानान्तर्गत आंटिया निवासी डालूराम पुत्र ताराराम पैरोल लेकर जेल से गया था। उसे 2 मार्च को जेल पर लौटना था। मगर वो नहीं आया। कुछ दिनों बाद जेल प्रशासन की तरफ से उसकी फरारी का केस दर्ज करवाया गया। वह वांछित चल रहा था। उसे गुरूवार को बाड़मेर चौहटन से लाया गया। आज फिर कोर्ट में पेश कर जेल में दाखिल करवा दिया गया।

>>> निष्पक्ष जांच हुई तो इस सरकार को छोड़नी पड़ेगी कुर्सी – शेखावत

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

