Doordrishti News Logo

15 जून तक छोटे स्वरोजगारी बंधुओं को राहत दें बैंक-शेखावत

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री की स्वनिधि योजना को लेकर बैंक अधिकारियों के साथ बैठक

जोधपुर, स्थानीय सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने केंद्र की स्वनिधि योजना को लेकर बैंक अधिकारियों के साथ बैठक की। केंद्रीय मंत्री ने 15 जून तक मिशन मोड में काम कर छोटे स्वरोजगारी बंधुओं को राहत प्रदान करने के लिए कहा।

सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कोरोना महामारी के दौरान बहुत छोटे स्वरोजगारी बंधुओं, जो रेड़ी, पटरी, ठेले, छोटे-छोटे कियोस्क में बैठकर काम चलाते हैं, के लिए स्वनिधि योजना शुरू की थी। योजना में स्वरोजगारी बंधु को लगभग ब्याज मुक्त 10,000 रुपए तक लोन सरकार बैंकों के माध्यम से देती है। यदि वो 10 हजार रुपए समय से लौटते हैं तो उन्हें 20 हजार रुपए और 20 हजार रुपए समय पर लौटते हैं तो 50 हजार रुपए का लोन मिलता है।

15 जून तक छोटे स्वरोजगारी बंधुओं को राहत दें बैंक-शेखावत

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अनुभव ऐसा है कि छोटे स्वरोजगारी बंधु अपनी दिन-प्रतिदिन की आवश्यकता के लिए बहुत ऊंची ब्याज दर पर पैसा लेते हैं। ये भी संज्ञान में आया कि 10-20 प्रतिशत तक रोजाना का ब्याज गरीब आदमी मजबूरीवश देने को विवश होता है। ऐसे लोगों के लिए यह बहुत बड़ी राहत और सहायता है, क्योंकि जो व्यक्ति 100-200 रुपए रोज का ब्याज 1000 रुपए पर देता है, यदि उसको 10 हजार रुपए का सहयोग मिलता है तो वह अपने काम को बढ़ा सकता है और जो ब्याज का पैसा देना पड़ता है, वह अपने परिवार की बेहतरी व रोजगार को आगे बढ़ाने के लिए इस्तेमाल कर सकता है।

शेखावत ने कहा कि मैंने दोनों नगर निगमों से आग्रह किया था। नगर निगमों ने अपने यहां फॉर्म जमा करके बैंक को भेजे थे, लेकिन जिस तरह के परिणाम की अपेक्षा थी, वह नहीं आ पाए। आज सभी सीनियर बैंक अधिकारियों और नगर निगम पदाधिकारियों के साथ बैठकर विस्तार से चर्चा की है।

उन्होंने कहा कि अभी मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने का उत्सव देश मनाएगा, ऐसे में हम मिशन मोड में काम करके 15 जून तक छोटे स्वरोजगारी बंधुओं को राहत प्रदान करें। बैठक में जोधपुर दक्षिण की महापौर वनिता सेठ और जोधपुर उत्तर निगम के नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मीनारायण सोलंकी भी मौजूद थे।

बैंकों से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा बैठक

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सोमवार को जोधपुर के सभी बैंकों के अधिकारियों की  बैठक लेकर जन कल्याण के लिए आरंभ की गई बैंकों से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की। केन्द्र सरकार की मुद्रा ऋण योजना, अटल पेंशन योजना, स्वनीधि योजना सहित अनेक लाभकारी ऋण योजना का अधिक से अधिक लाभ जरूरत मंद को मिले। केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने इस सम्बंध में बैंको को निर्देशित किया। आजादी के अमृत महोत्सव में जोधपुर के लोगों को सुविधा का लाभ देने के लिए बैंकों को जोधपुर नगर निगम दक्षिण और नगर निगम उत्तर के साथ मिलकर ड्राइव चलाने के निर्देश दिए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करे – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रेल सफर में मदद का हाथ आरपीएफ ने निभाया अपनों सा साथ

October 28, 2026

जोधपुर: जेल के दरवाजे बंद आसाराम की एंट्री पर रोक,अगले ठिकाने को लेकर सस्पेंस बरकरार

October 28, 2026

राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के स्काउट्स का अभिनव प्रदर्शन

October 28, 2026

568 मतदान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 50 क्रिटिकल ग्राम पंचायतों पर रहेगी विशेष निगरानी

October 28, 2026

पंचायत चुनावों में ड्रोन कैमरों से निगरानी

October 28, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के 1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह संपन्न

October 28, 2026

2 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

कैंपर से 9 पेटी अवैध शराब बरामद एक आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

रात दो बजे नई स्कॉर्पियो एन को लगाई आग

October 27, 2026