Doordrishti News Logo

बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारी 30 सितम्बर एवं 1अक्टूबर को हड़ताल पर

जोधपुर,बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारी 30 सितम्बर एवं 1अक्टूबर को हड़ताल पर। बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधन के नकारात्मक रवैये के खिलाफ फेडरेशन ऑफ बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ यूनियन्स के आह्वान पर बैंक ऑफ इंडिया के कर्मचारी 30 सितम्बर, 2024 एवं 1अक्टूबर 2024 को हड़ताल पर रहेंगे।

यह भी पढ़ें – शराब ठेके में सैल्समैन से मारपीट, पानी के कैम्पर उठाकर मारे

यूनियन के उप महासचिव पूनम जालान ने बताया कि 27 दिसम्बर 2021 को केन्द्रीय श्रम आयुक्त की मध्यस्थता में बैंक ऑफ इंडिया प्रबंधन एवं फेडरेशन ऑफ बैंक ऑफ इंडिया के मध्य हुए समझौते का बैंक पालन नहीं कर रहा है। इसके अलावा लिपिकीय स्टाफ की कमी,सफाई कर्मचारी,सुरक्षा प्रहरी तथा सब-स्टाफ की कमी,केजुअल कर्मचारियों को स्थायी करने की माँग शामिल है। बैंक में समुचित लिपिकों की भर्ती नहीं की जा रही है,जिससे ग्राहक सेवा में बाधा उत्पन्न हो रही है।

सफाई कर्मचारियों के सैंकड़ों स्थान खाली पड़े हुए हैं,बैंक प्रबंधन सफाई कर्मचारियों की भर्ती नहीं कर रही है, जिससे कर्मचारियों में असंतोष है। बैंक ऑफ इंडिया में हजारों केजुअल वर्कर्स 5-10 वर्षों से कार्य कर रहे हैं लेकिन उनको नियमित नियुक्तियाँ नहीं दी जा रही हैं। बैंक प्रबंधन ट्रांसफर पॉलिसी का भी उल्लंघन कर रहा है तथा स्थायी एवं नियमित कार्य को ठेके पर देने की योजना बना रही है। 27 सितम्बर 2024 को देश के समस्त आँचलिक कार्यालयों के बाहर तथा जिला स्तर पर प्रदर्शन किये जायेंगे।

Related posts:

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

पर्युषण से पहले श्रावक सीख रहे प्रतिक्रमण की क्रिया विधि

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

September 3, 2026

एक दर्जन से अधिक जिलों में 6 सितंबर तक न्यायिक कार्य से दूरी का ऐलान

September 3, 2026

पूर्ववर्ती गहलोत सरकार ने वार्ड बढ़ाकर लोकतंत्र का बनाया मजाक: शेखावत

September 3, 2026

देर रात जातरूओं को लिया अज्ञात वाहन ने चपेट में,एक की मौत

September 3, 2026

हनुमानगढ़ के युवक को एंबुलैंस 108 ने अस्पताल में कराया भर्ती,मौत

September 3, 2026