Doordrishti News Logo

बांद्रा-भगत की कोठी-बोरीवली होली स्पेशल 16 को चलेगी

जोधपुर,रेल प्रशासन ने होली पर ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त प्रतीक्षा सूची को देखते हुए बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी-बोरीवली सुपरफास्ट किराया स्पेशल ट्रेन संचालित करने का निर्णय लिया है।

जोधपुर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जितेंद्र मीणा ने शनिवार को बताया कि पश्चिम रेलवे की रेल सेवा गाड़ी संख्या 09035 सुपरफास्ट किराया स्पेशल बांद्रा टर्मिनस से एक फेरे के लिए 16 मार्च को सुबह 11 बजे रवाना होकर अगले दिन 17 मार्च को सुबह 4 बजे भगत की कोठी पहुंच जाएगी तथा उसी दिन 17 मार्च को भगत की कोठी से रेल सेवा 09036 सुबह 11.40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4.15 बजे बोरीवली। पहुंच जाएगी।

उन्होंने बताया कि गाड़ी आवागमन में बोरीवली,वापी,सूरत,भरूच,बड़ोदरा,आनंद,अहमदाबाद,मेहसाणा,पाटन, भीलड़ी,रानीवाड़ा,भीनमाल,मोदरान, जालोर,समदड़ी व लूणी स्टेशनों पर ठहराव करेंगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: