Doordrishti News Logo

खुद की सवारी टैक्सी के नीचे के दबने से चालक की मौत

जोधपुर, जिले के बाप कस्बा क्षेत्र में खुद की सवारी टैक्सी के नीचे दबने से उसके चालक की दर्दनाक मौत हो गई। बाप पुलिस ने मृतक के पुत्र की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई के उपरांत शव परिजन को सौंप दिया। बाप पुलिस ने बताया कि मूलत: श्रीगंगानगर के रायसिंह नगर निवासी 50 साल का महावीर पुत्र राजाराम सवारी टैक्सी चलाता था। वह अपनी टैक्सी लेकर बाप कस्बा के बिजली घर के पीछे से निकल रहा था। तब टैक्सी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे वह उसके नीचे दब गया। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे तत्काल बाप चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। मगर वह चल बसा। उसके पुत्र विजय पाल की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दर्ज करवायी गई। शव को कार्रवाई के बाद उसके परिजन को सौंप दिया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आरपीएफ एसआई रमेश कुमार बने ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’

September 9, 2026

भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सालेचा का जनसंपर्क अभियान तेज

September 9, 2026

मतदान पश्चात मतदान दलों के लिए भुगतान व वाहन मुक्ति एवं ड्यूटी प्रमाण पत्र की व्यवस्थाएं निर्धारित

September 9, 2026

बालेसर सत्ता में एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 9, 2026

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

September 9, 2026

हफ्ता वसूली के लिए पेट्रोल पंप पर धमकाने वाले की पहचान,तलाश जारी

September 9, 2026

वृद्ध को धक्का देकर स्कूटी सवार मोबाइल लूट कर ले गए

September 9, 2026

दो लोगों के बैंक खाते से दो लाख की रकम पार केस दर्ज

September 9, 2026

स्टेट हाईवे पेट्रोल पंप पर लूट: तलवार चाकू के बल पर नकाबपोश बदमाशों का आतंक

September 9, 2026