विश्व दृष्टि दिवस से पूर्व MDM में जागरूकता कार्यक्रम
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),विश्व दृष्टि दिवस से पूर्व MDM में जागरूकता कार्यक्रम। विश्व दृष्टि दिवस के पूर्व दिवस पर मथुरादास माथुर चिकित्सालय के नेत्र विभाग में बुधवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित, विभागाध्यक्ष डॉ.अरविंद चौहान,डॉ.पुनीत सिंह, डॉ.सारिका गौड़,डॉ.रमेश कुमार चोपड़ा,उपाधीक्षक करणी प्रताप सिंह सहित स्टाफ मौजूद था।
तीन साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार
चिकित्सकों ने मरीजों को नेत्र रोगों से बचाव, नियमित जांच और समय पर उपचार के बारे में जानकारी दी। नेत्रदान सलाहकार निर्मल कंवर ने नेत्रदान के महत्व पर जागरूक किया। इस अवसर पर चिकित्सकों ने आंखों की समस्या को नजरअंदाज न करने और समय पर विशेषज्ञ से जांच करवाने की अपील की।
