तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर न्यायिक अधिकारियों की बैठक

अधिकाधिक प्रकरणों के निस्तारण एवं पुराने लंबित मामलों की प्राथमिकता से सुनवाई के निर्देश

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),तृतीय राष्ट्रीय लोकअदालत की तैयारियों को लेकर न्यायिक अधिकारियों की बैठक। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,जयपुर के निर्देशानुसार आगामी 10 अक्टूबर 2026 को द्वितीय शनिवार के अवकाश के दिन आयोजित होने वाली वर्ष की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत की अंतिम रूपरेखा एवं सफल आयोजन के संबंध में बैठक आयोजित की गई।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर जिला की अध्यक्ष एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश शिवानी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जोधपुर जिला के अधीनस्थ न्यायालयों में पदस्थापित समस्त पीठासीन न्यायिक अधिकारियों ने भाग लिया।

विश्व दृष्टि दिवस से पूर्व MDM में जागरूकता कार्यक्रम

बैठक का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर जिला के सचिव डॉ.मनीष हरजाई ने किया। इस दौरान न्यायाधीश सिंह ने राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए अधिकाधिक प्रकरणों को लोक अदालत में रेफर करने तथा पक्षकारों के मध्य काउंसलिंग करवाकर प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

न्यायाधीश सिंह ने न्यायालयों में 5,10,20, 30 वर्ष एवं उससे अधिक समय से लंबित प्रकरणों की प्राथमिकता से सुनवाई कर निस्तारण करने तथा निर्णयों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।