Doordrishti News Logo

तीन साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),तीन साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार। जीआरपी थाना जोधपुर की स्पेशल टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन वर्ष से फरार चल रहे स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ चलती ट्रेन में मोबाइल व नकदी चोरी के मामले में प्रकरण दर्ज था।

थानाधिकारी मुक्ता पारीक के अनुसार 19 मार्च 2023 को मालाणी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 20488 में यात्रा कर रही हरोड़,थाना नीमराना,जिला अलवर निवासी पिंकी यादव पत्नी अमित यादव का मोबाइल फोन एवं नकदी चोरी हो गई थी।

मंदिरों में रखे जाएंगे ड्रम कलश पूजा सामग्री का होगा रीसाइक्लिंग

इस संबंध में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया गया। मामले में आरोपी कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड डी-183 हाल फ्लैट नंबर 34,टी ब्लॉक, सेक्टर-10,कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी प्रकाश राव पुत्र लीलाराम राव फरार चल रहा था तथा न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया गया था। स्थायी वारंटी की गिरफ्तारी के लिए जीआरपी थाना जोधपुर में स्पेशल टीम का गठन किया गया।

टीम ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन वर्ष से फरार चल रहे आरोपी प्रकाश राव को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जीआरपी जोधपुर केवल राम के निर्देश, पुलिस उप अधीक्षक जीआरपी वृत्त जोधपुर हरिराम सोनी के मार्गदर्शन में की गई।

Related posts: