Doordrishti News Logo

ऑस्ट्रेलिया, सिडनी टेस्ट मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने भारत की पारी को 244 रनों पर समेट कर 94 रनों की बढ़त बनाने में कामयाब हुई।ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने भारत को 250 के आंकड़े तक भी नहीं पहुंचने दिया, तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 103/2 रन बनाकर 197 रनों की बढ़त बना लिया। भारतीय टीम अच्छी शुरुआत के

बावजूद 250 तक भी नही पहुंच सकी, जिसका श्रेय ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों और उनकी फील्डिंग को जाता है। ऑस्ट्रेलियाई फील्डर्स ने भारत के तीन बल्लेबाज़ों को रन आउट कर भारत की पारी को जल्द ही समेट दिया। भारत की ओर से पहले विकेट के लिए 70 व पाँचवे विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी के अलावा और कोई बड़ी साझेदारी नही हो सकी। पुजारा ने 50, कप्तान रहाणे ने 22, पंत 36, जडेजा 28,अश्विन 10 सैनी 3, सिराज 6 रन ही बना सके। पुजारा ने अपना अर्द्धशतक 174 गेंदों में पूरा किया यह उनका सबसे स्लो खेली गई पारी है। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में दिन का खेल खत्म होने तक 103/2 बना लिए थे और 197 रनों की बढ़त के साथ मजबूत स्थिति में है। ऑस्ट्रेलिया के पहला विकेट 16 रन व दूसरा विकेट 35 के स्कोर पर गिरा, वार्नर 13, पुकोव्स्की ने 10 रन बनाए। स्टीवन स्मिथ 29 रन, और मार्न्स लाबुशेन 47 रन बनाकर नाबाद लौटे, भारत ने अगर ऑस्ट्रेलिया की पारी जल्दी समाप्त नहीं कि तो ऑस्ट्रेलिया के बढ़े लक्ष्य का पीछा करना भारत के लिए मुश्किल हो सकता है।

Related posts:

शेखों इंडियन एयर फोर्स मैराथन में वायुसेना का जागरूकता स्टाल

October 5, 2026

अंतर रेलवे मुक्केबाजी चैंपियनशिप में टीटीआई विकास रेफरी चयनित

October 5, 2026

गांधी जयंती पर PM मोदी ने की जांबाज पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से फोन पर बात

October 3, 2026

चिरागराज शर्मा का राज्य स्तर पर चयन

October 1, 2026

70वीं राज्य स्तरीय लॉन टेनिस व नेटबॉल मुकाबले का रंगारंग शुभारंभ

September 28, 2026

70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

September 28, 2026

23 सितंबर को दिन-रात बराबर होने का भ्रम दूर, सारिका ने बताई इक्विनॉक्स की सच्चाई

September 23, 2026

भारत और जापान के वायुसेना प्रमुखों ने तेजस में साथ भरी उड़ान

September 21, 2026

हिंदुत्व की उदार दृष्टि और मुस्लिम समाज: न्यूयॉर्क से निकला संदेश

September 10, 2026