जोधपुर,आर्य समाज फोर्ट व आर्य वीर दल महावीर शाखा गोलनाडी उम्मेद चौक के 62 वें वार्षिक उत्सव का शुभारम्भ हुआ। कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए स्थानीय युवाओं के बीच जूनियर, सीनियर फुटबॉल व वॉलीबॉल की प्रतियोगिता का आगाज ध्वजारोहण के साथ किया गया। आर्य समाज फोर्ट के मंत्री उम्मेद सिंह आर्य ने बताया कि 14 जनवरी तक चलने वाले आर्य समाज फोर्ट का वार्षिक उत्सव आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान के उपप्रधान नारायण सिंह आर्य ने राष्ट्र प्रार्थना के साथ शुभारम्भ किया। शाखानायक

मानवेन्द्र सिंह आर्य व देव आर्य ने ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि भंवरलाल आर्य ने सभी खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलते हुवे अपने क्षेत्र में आर्य वीर दल से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। आर्य प्रतिनिधि सभा के उप प्रधान नारायण सिंह आर्य ने युवा को वायु के वेग की तरह आगे बढ़कर समाज को शारीरिक,आत्मिक एवं सामाजिक उन्नति में आगे आना चाहिए। आर्य वीर दल जोधपुर के अध्यक्ष हरिसिंह आर्य ने कार्यक्रम के शुभारम्भ की औपचारिक घोषणा की। आर्य समाज फोर्ट के कोषाध्यक्ष जितेंद्र सिंह आर्य ने आर्य वीरों को खेल, व्यवस्था और अनुशासन हेतु सख्त निर्देश दिए। प्रधान गणपत सिंह आर्य ने सभी को धन्यवाद दिया। वॉलीबॉल मुकाबले में कप्तान विक्रम सिंह की टीम ने रंजीत सिंह निर्वाण की टीम को 2-1 से परास्त किया। इस अवसर पर जिला मुक्केबाजी संघ के सचिव पीएस शेखावत, पूर्व पार्षद खिलाड़ी रणजीत सिंह निर्वाण, शैतान सिंह चौहान,धर्मेंद्र सिंह,विक्रम सिंह, कुलदीप सिंह, भगवान सिंह, किशोर सिंह पंवार, भुवनेश परिहार, नवांशु दवे, छात्र नेता यादवेन्द्र सिंह उपस्थित थे।