Doordrishti News Logo

सहकारी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए आवेदन करने आए लोगों पर हमला

दस्तावेज के साथ सोने की चेन छीनी -किया मारपीट

जोधपुर,शहर के निकट करवड़ स्थित नेतड़ा गांव में सहकारी समिति चुनाव के लिए अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए आवेदन करने आए कुछ लोगों पर हमला कर दिया गया। उनसे मारपीट कर दस्तावेज छीनने के साथ सोने की चेन ले गए। पीड़ित ने करवड़ थाने में नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। इसमें अब जांच की जा रही है।

करवड़ पुलिस ने बताया कि घटना में कास्टी खेड़ापा निवासी रामदयाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके पिता भैराराम जाट,भंवर लाल मेघवाल आदि नेतड़ा में सहकारी समिति चुनाव के लिए अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के लिए आवेदन करने आए थे। तब उसके ही गांव कास्टी का रहने वाला पप्पाराम पुत्र किसनाराम जाट आदि वहां आए और पिता से मारपीट की। भंवरलाल मेघवाल को जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया। आरोपियों ने दस्तावेज छीनने के साथ सोने की चेन ले गए। पुलिस ने घटना में अब जांच आरंभ की है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित

February 24, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

जन अभियोगों के समन्वित प्रयासों से त्वरित समाधान सुनिश्चित करें-कलेक्टर

February 24, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026

जोधपुर रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों को बड़ी सुविधा

February 24, 2026

सरदारपुरा का चेटीचण्ड महोत्सव 20 मार्च से,तैयारियों को लेकर हुई बैठक

February 24, 2026

पं.एसके जोशी बेस्ट एस्ट्रो एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

February 24, 2026

ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी,विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

February 24, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 50 लाख का फ्रॉड

February 24, 2026