Doordrishti News Logo

लोहावट में कांग्रेस सेवादल पदाधिकारी पर हमला,जोधपुर रैफर

जोधपुर, जिले के लोहावट कस्बे के मुख्य बाजार में कांग्रेस सेवादल पदाधिकारी पर कुछ बदमाशों ने लाठी डंडे से हमला किया और मौके से फरार हो गए। उन्हें गंभीर हालात में जोधपुर लाया गया। हालांकि लोहावट थाने में इस बारे में कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि उन्हें पहले से ही हमले की आशंका थी। अपनी सुरक्षा को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन भी सौंपा था।

बताया जाता है कि बदमाश कार में सवार होकर आए। बदमाशों ने कांग्रेस सेवादल पदाधिकारी बिरबलराम विश्नोई पर डंडों से हमला कर दिया। बीरबलराम विश्नोई अपने पोतों को आईसक्रीम दिलाने के लिए दुकान पर आए थे। तब कार में सवार होकर आए हमलावरों ने हमला कर दिया। कुछ समझ आता उससे पहले ही हमलावर मोके से फरार हो गए।
ग्रामीणों की मदद से 108 एम्बुलैंस चालक रामदेव ने तत्परता दिखाते हुए बिरबलराम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहावट लाए लेकिन हालात गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जोधपुर रैफर कर दिया। हमले से उनके पैर व हाथों में फेक्चर हो गया।

बीरबलराम ने पहले जताई थी हमले की आशंका

हमले से पहले बीरबलराम ने उसके साथ मारपीट होने की संभावना जताई थी और सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा था। पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। घटना की जानकारी पर पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी पहुंची। लोहावट थानाधिकारी केशाराम ने बताया कि रात में सूचना मिली थी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

क्रिकेट का फाइनल रविवार को दूधिया रोशनी में

January 18, 2026

सिम पोर्ट करने और चेहरा दुबारा स्कैन कर फर्जी तरीके से सिम बनाई

January 18, 2026

देर रात चाकूबाजी के आरोपी नहीं लगे हाथ फुटेज से तलाश

January 17, 2026

आर्मी पेंशनर्स अस्पताल से महिला का छह तोला सोने का हार चोरी, केस दर्ज

January 17, 2026

महिला कांस्टेबल की फोटो पर आपत्तिजनक कमेंट,केस दर्ज

January 17, 2026

आरोपी को 2 साल की कठोर सजा व 20 हजार रुपए जुर्माना

January 17, 2026

शराब की पार्टी के बाद युवक को एसयूवी से धक्का देकर नीचे फेंका आरोपी ढाबा चालक गिरफ्तार

January 17, 2026

एमबीएम विवि.में राष्ट्रीय जलशक्ति हैकाथॉन कार्यशाला सम्पन्न

January 17, 2026

शील्ड विजेताओं का जोधपुर स्टेशन पर जोरदार स्वागत

January 17, 2026