Doordrishti News Logo

इंस्टाग्राम पर मैसेज आने पर मांगी मदद,मदद के बाद दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी

  • पीड़ित ने दो हजार दे दिए
  • अब मांग रही बीस हजार
  • पैर तुड़वाने की धमकी

जोधपुर,इंस्टाग्राम पर मैसेज आने पर मांगी मदद,मदद के बाद दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी। शहर के निकटवर्ती नांदड़ी स्थित लक्ष्मण नगर में रहने वाले एक युवक को किसी युवती ने इंस्टाग्राम पर मैसेज कर मुसीबत में होने की जानकारी देकर मदद मांगी। काफी मिन्नतें करने पर युवक ने उसे दो हजार की मदद कर दी।

यह भी पढ़ें – हत्या का आरोपी सात दिन की पुलिस रिमाण्ड पर,हत्या की वजह पता लगाने में जुटी पुलिस

रुपए वापिस मांगे तो युवती ने टांगे तुड़वाने की धमकीं दिए जाने के साथ दुष्कर्म में फंसाने का बोल दिया,खुद की पुलिस में अच्छी जान पहचान बताई। पीछा छुड़ाने के लिए बीस हजार की डिमाण्ड रखी। मामले में बनाड़ पुलिस ने अदालत से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज किया है।

बनाड़ पुलिस ने बताया कि मूलत: बिसलपुर हाल नांदड़ी लक्ष्मण नगर में रहने वाले एक युवक ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि 14 जुलाई को उसकी इंस्ग्राम आईडी पर टीना प्रजापत नाम की एक युवती का मैसेज आया कि वह मुसीबत में है और उसे दस हजार रुपयों की सख्त जरूरत है। पीडि़त युवक ने जान पहचान नहीं होने की बात कहीं थी। मगर युवती टीना उसे बार बार मिन्नतें करती रही।

आखिरकार उसने दो हजार रुपयों की मदद कर दी,टीना ने उसे रुपए 25 जुलाई तक लौटाने को कहा था। 26 जुलाई को रुपयों का तकाजा किए जाने पर टीना ने धमकाना शुरू कर दिया और पैर तोडऩे की बात तक कह दी। इस पर उसने प्रोफाइल चेक की तो पता लगा कि यह नंबर किसी सुनीता प्रजापत का है जोकि टीना बनकर बात कर रही है। टीना ने उसे धमकी दी कि उसकी पुलिस में जानपहचान है और उसे दुष्कर्म के झूठे केस में फंसा देगी।

अभी दो हजार का चूना लगाया है और अब बीस हजार का चूना लगेगा। पीडि़त युवक ने इस बारे में बनाड़ थाने में रिपोर्ट दी मगर मामला दर्ज नहीं किया गया। अब कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज किया गया है।

Related posts:

कमरे में लगी आग में झुलसने से युवक की मौत

December 17, 2025

कार में मिला 92 किलो अवैध डोडा पोस्त तीन गिरफ्तार

December 17, 2025

टॉप टेन में चयनित साढ़े तीन साल से फरार अफीम सप्लायर को पकड़ा

December 17, 2025

अवैध हथियार सहित चार शातिर गिरफ्तार 4 पिस्टल 6 मैग्जीन व 13 जिंदा कारतूस बरामद एसयूवी जब्त

December 17, 2025

बालिकाओं को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

December 17, 2025

जोधपुर का हिस्ट्रीशीटर 8.60 लाख की एमडी सहित अजमेर में गिरफ्तार।

December 17, 2025

सब्जी कारोबारी पर जानलेवा हमले के दो और आरोपी गिरफ्तार

December 17, 2025

करणसिंह उचियारड़ा ने दिल्ली में सचिन पायलट से की मुलाकात

December 17, 2025

आशापूर्णा बिल्डकॉन लिमिटेड को मिला रियल एस्टेट क्षेत्र का प्रतिष्ठित सम्मान

December 17, 2025