Doordrishti News Logo

आर्य वीर दल का मशाल जुलूस 23 को

शहीदे आजम भगत सिंह,सुखदेव व राजगुरू के बलिदान दिवस पर जालोरी गेट से सोजती गेट तक अनुशासन में निकलेगा जुलूस

जोधपुर,आर्य वीर दल जोधपुर की ओर से शहीदे आजम भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरू के बलिदान दिवस पर 23 मार्च को मशाल जुलूस का आयोजन किया जाएगा। आर्य वीरों का जुलूस जालोरी गेट चौराहा से शाम 6 बजे रवाना होकर सोजती गेट पहुंचकर संपन्न होगा।

आर्य वीर दल राजस्थान के अधिष्ठाता भंवरलाल आर्य की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की विशेष बैठक रविवार को सेनापति भवन क्षेत्र स्थित कर्मवीर रामसिंह आर्य स्पोटर्स कॉम्पलेक्स में हुई।

महामंत्री जितेंद्र सिंह आर्य ने बताया कि आर्य समाज की पृष्ठभूमि से तैयार हुए शहीदे आजम भगतसिंह,सुखदेव व राजगुरू को श्रद्धांजलि देने के लिए अधिक से अधिक नौजवानों को मशाल जुलूस में आने के लिए प्रेरित करें। आर्य वीर दल जोधपुर के अध्यक्ष हरीसिंह आर्य व संचालक उम्मेद सिंह आर्य ने बताया कि देश की आजादी में अमूल्य योगदान देने वाली इनकी शहादतों को नमन: करने के लिए 23 मार्च की शाम 6 बजे जालोरी गेट चौराहे से रेलवे स्टेशन होते हुए सोजती गेट राजीव गांधी सर्कल तक मशाल जुलूस निकाला जाएगा।

ये भी पढ़ें- न्यायालय से पाबंद के बाद भी नहीं माने युवक

बैठक में कोषाध्यक्ष मदन गोपाल आर्य,गजे सिंह भाटी व शिव सोनी ने कहा कि नौजवानों को सफेद पोशाक में आने की अपील गई है। जोधपुर ओलंपिक संघ के अध्यक्ष पीएस शेखावत ने कहा कि मशाल जुलूस का मार्ग में जगह-जगह व्यापारी संगठन व सामाजिक संस्थाओं द्वारा फूल-मालाओं से स्वागत किया जाएगा। बैठक के दौरान मनोनित पार्षद भंवरलाल हठवाल,वन विभाग के सेवानिवृत रेजंर रोशनलाल आर्य, अभिषेक गहलोत,चांदमल शर्मा, एडवोकेट चैनाराम आर्य,हेमंत शर्मा, कुलदीप रावल,यादवेंद्र सिंह,मानवेंद्र सिंह,देव आर्य सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026