Doordrishti News Logo

एएनटीएफ ने पकड़ा एक लाख का फरार इनामी तस्कर

  • ऑपरेशन बंशीधर 2.0 -पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारकर झाडय़िों में छिपा
  • 20 किमी तक किया पीछा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एएनटीएफ ने पकड़ा एक लाख का फरार इनामी तस्कर। प्रदेश की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) टीम ने एक लाख रुपए के इनामी कुख्यात तस्कर को जोधपुर से गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपी ने पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारकर भागने की कोशिश की और झाडय़िों में जाकर छिप गया।

टीम ने करीब 20 किलो मीटर तक उसका पीछा किया और घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। टीम ने ऑपरेशन बंशीधर 2.0 के तहत कार्रवाई करते हुए राज्य के टॉप-25 नार्को तस्करों में शामिल आरोपी सोमारड़ी,थाना सेड़वा बाड़मेर निवासी श्यामसुंदर उर्फ सांवराराम उर्फ सांवरिया को गिरफ्तार किया है।

71.110 किलो डोडा-पोस्त बरामद

आरोपी सांवरिया दो राज्यों की पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा और एडीजी दिनेश एमएन के निर्देशन में आईजी विकास कुमार की टीम ने 10 महीने के अथक प्रयास और तीन असफल कोशिशों के बाद आखिरकार इस तस्कर को दबोच लिया।

फिल्मी स्टाइल में गिरफ्तारी
आईजी विकास कुमार ने बताया कि जैसे ही उसने पुलिस को देखा,कार नारनाडी गांव के कच्चे रास्ते पर उतार दी। पुलिस ने गाड़ी सामने लगाकर रोकने की कोशिश की तो उसने टक्कर मार दी। इसके बाद वह कार छोडक़र बबूल और झाडय़िों की ओर पैदल भागा,लेकिन टीम ने पीछा कर उसे धर दबोचा।

सांवरिया ने 5 राज्यों की पुलिस को छकाते हुए पूर्वोत्तर से अफीम सप्लाई का बड़ा नेटवर्क तैयार कर रखा था। वह खुद मणिपुर जाकर सेकेंड हैंड कैम्पर गाडय़िां खरीदता था और उनमें 30 से 60किलोग्राम तक अफीम भरकर राजस्थान लाता था। आरोपी के खिलाफ पुलिस पर फायरिंग, हत्या का प्रयास, लआर्म्स एक्ट, मारपीट और एनडीपीएस एक्ट के 15 मामले दर्ज हैं।