71.110 किलो डोडा-पोस्त बरामद

  • नाकाबंदी देख तस्करों ने कार भगाई
  • खेत की तारबंदी से टकराई
  • एक ही नंबर की दो फर्जी नंबर प्लेट भी मिली

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),71.110 किलो डोडा-पोस्त बरामद। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जोधपुर ग्रामीण पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 71.110 किलोग्राम अवैध डोडा-पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने डोडा पोस्त से भरी एक स्विफ्ट कार को भी जब्त किया है। कार में एक ही नंबर की दो फर्जी नंबर प्लेट भी मिली हैं।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पंकज यादव के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्पेशल सेल को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने खोखरिया गांव के पास नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान सफेद रंग की स्विफ्ट कार आती दिखाई दी।

पुलिस जवानों ने कार को रुकने का इशारा किया तो कार में चालक के पास बैठा व्यक्ति तुरंत उतरकर भाग गया। इसके बाद चालक ने भी नाकाबंदी तोडक़र कार भगाने का प्रयास किया। चालक ने कार को तेज गति से बैक गियर में दौड़ाया,लेकिन कुछ दूरी पर कार खेत की तारबंदी और पत्थर के खंभों से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई और सडक़ किनारे खेत में जाकर रुक गई। चालक कार को मौके पर लावारिस छोडक़र फरार हो गया।

उपभोक्ता को गलत बिजली बिल भेजना सेवा में त्रुटि

अंधेरे और फसल की आड़ में भागे आरोपी
पुलिस टीम ने आसपास के खेतों में आरोपियों की तलाश की,लेकिन अंधेरा और बड़ी फसलों का फायदा उठाकर दोनों फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर छोड़ी गई स्विफ्ट कार की तलाशी ली तो उसमें काले रंग के छह प्लास्टिक कट्टे मिले। कट्टों में कुल 71.110 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त भरा हुआ था।

तलाशी के दौरान पुलिस को एक ही नंबर की दो फर्जी नंबर प्लेटें भी बरामद हुईं। पुलिस ने डोडा पोस्त और स्विफ्ट कार को जब्त कर लिया। मामले में पुलिस थाना कापरड़ा में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026