कमरे में स्वीच बोर्ड से लगा वृद्ध को करंट,मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कमरे में स्वीच बोर्ड से लगा वृद्ध को करंट,मौत। शहर के चांदणा भाखर ज्योति नगर में एक वृद्ध की अपने ही घर में करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। उसके पुत्र की तरफ से पुलिस में मर्ग की रिपोर्ट दी गई है।
आधी रात को काले रंग की स्कार्पियो लेकर आए सफेद रंग की स्कार्पियो चुरा ले गए
प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि बालेसर के बावरली निवासी गोरखराम पुत्र नैनाराम जाट की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई। इसके अनुसार ज्योति नगर चांदणा भाखर क्षेत्र में रहने वाले उसके पिता 64 वर्षीय नैनाराम पुत्र गिरधारारीम जाट कमरें में लगे स्वीच बोर्ड पर खुले तार से करंट लगने पर बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, मगर बाद में उनकी मौत हो गई।
