कोविड के साथ ही कानून व्यवस्था की चर्चा
जोधपुर,अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (रेलवे)संजय अग्रवाल दो दिन से जोधपुर प्रवास पर है। रविवार को उन्होंने आरपीटीसी को दौरा किया। आज उन्होंने कमिश्ररेट के आलाधिकारियों के साथ कोविड और कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा की। देर तक चली इस बैठक में पुलिस के आलाधिकारियों ने विचार व्यक्त किए।

प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण और जोधपुर में बढ़ते संक्रमितों को लेकर राज्य सरकार के कोविड को लेकर दिए गए दिशा निर्देशों की पालना में सोमवार को एडीजी रेलवे संजय अग्रवाल ने पुलिस आयुक्त जोस मोहन, पुलिस उपायुक्त पूर्व धर्मेेंद्र सिंह यादव, डीसीपी वेस्ट आलोक श्रीवास्तव, पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय कानून एवं व्यवस्था) राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक ली। कोविड पालना को लेकर विचार विमर्श के साथ आमजन को कोई तकलीफ ना हो इसके लिए भी पुख्ता व्यवस्था को लेकर मंथन किया गया। इसके अलावा एडीजी अग्रवाल ने कानून व्यवस्था की समीक्षा की और दवाइयों की कालाबाजारी को लेकर सख्त कदम उठाने के लिए दिशा निर्देश भी दिए।
ये भी पढ़े :- पुत्र होने की खुशी में आयोजित रक्तदान शिविर में 40 युनिट रक्तदान
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

