Doordrishti News Logo

अभिनेता अक्षय कुमार पहुंचे केदारनाथ धाम

-बाबा केदार की पूजा अर्चना कर लगाया जयकारा

-श्रद्धालुओं के बीच किए बाबा केदार के दर्शन

देहरादून,फ़िल्म अभिनेता अक्षय कुमार मंगलवार को अचानक केदारनाथ धाम पहुंच गए। उन्होंने केदारनाथ मंदिर में दर्शन कर बाबा केदार की पूजा अर्चना की। प्राप्त जानकारी के अनुसार मशहूर फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार मंगलवार सुबह देहरादून के सहस्त्रधारा हेलिपेड से हैलीकॉप्टर में सवार होकर केदारनाथ पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर दर्शन कर बाबा केदार की विधिवत पूजा अर्चना की। बाबा केदार के श्रद्धालु अचानक अक्षय कुमार को अपने बीच देखकर अचम्भि हो गए। अक्षय ने भी तीर्थयात्रियों के साथ बाबा केदार के जयकारे लगाए। श्रद्धालुओं में अक्षय को देखने की होड़ सी मच गई।

देखे वीडियो- दो ट्रेलरों की भिड़ंत में लगी आग, ड्राईवर जिंदा जला

अक्षय कुमार ने पूजा के बाद केदारनाथ क्षेत्र का भ्रमण भी किया। वे यहां की आबोहवा और मौसम से प्रभावित नजर आए।
उल्लेखनीय है कि अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए देहरादून प्रवास पर हैं। वे बुधवार को फ़िल्म की शूटिंग के लिए रुड़की जाएंगे। वे दो दिन रुड़की में रहेंगे।

एक बार एप इंस्टॉल कीजिए बस हर खबर आपके मोबाइल में स्वतः ही मिलेगी http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026