वीडियो वायरल होने पर लिया एक्शन,कांस्टेबल निलंबित

  • ट्रैक्टर चालकों से अवैध वसूली का आरोप
  • सोशल मीडिया पर अवैध वसूली का वीडियो वायरल होने पर डीसीपी ने की कार्रवाई

जोधपुर,(डीडीन्यूज)।वीडियो वायरल होने पर लिया एक्शन, कांस्टेबल निलंबित। ट्रैक्टर चालकों से अवैध वसूली के आरोपों से घिरे पुलिस थाना प्रतापनगर के कांस्टेबल चालक मालाराम को डीसीपी (पश्चिम) राजर्षि राज वर्मा ने एक आदेश जारी कर निलंबित कर दिया है।

इसे भी पढ़ें – हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी भीषण आग

कांस्टेबल चालक मालाराम का एक वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद उसके खिलाफ जांच करवाई गई थी।कांस्टेबल चालक मालाराम का एक वीडियो एक दिन पहले से तेजी से वायरल हुआ था। आरोप है कि कांस्टेबल अकेला ही पुलिस की जीप लेकर निकला और बजरी के ट्रैक्टर ड्राइवरों से अवैध वसूली करने लगा।

इसे लेकर ट्रैक्टर ड्राइवर एकत्रित हो गए और विरोध जताने लगे। किसी ने मोबाइल से इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में सभी ड्राइवर एकजुट होकर कांस्टेबल को उलाहना देते नजर आ रहे थे।

विरोध जताने पर किया दिखावा 
ट्रैक्टर चालकों ने जब कांस्टेबल से वहां आने का कारण पूछा तो कांस्टेबल गाड़ी में चालक सीट पर बैठ गया और वायरलेस का हैंडसेट पकडक़र कन्ट्रोल रूम में चेतक भेजने के लिए संदेश भेजने का दिखावा करने लगा। मामला बढ़ता देख कांस्टेबल चालक ने एक्सीडेंट होना बताया और गाड़ी स्टार्ट कर मौके से चलता बना। कांस्टेबल के मौके से रवाना होने के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर प्रतापनगर थाने पहुंचे।

Related posts:

छह किलो अफीम का दूध व 6.95 लाख रुपए के साथ तस्कर गिरफ्तार

July 19, 2026

कोटा स्टेशन के पुनर्विकास के कारण ट्रेनें मार्ग परिवर्तित रहेगी

July 19, 2026

श्रीभादरिया लाठी स्टेशन पर दो सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव प्रारंभ

July 19, 2026

हड़पसर-जोधपुर-सुपरफास्ट ट्रेन 7 ट्रिप रद्द

July 19, 2026

पीएम मोदी ने विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर स्काईरूट टीम को दी बधाई

July 19, 2026

लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल का पदस्थापना समारोह संपन्न

July 19, 2026

एनआई एक्ट प्रकरणों के लिए आयोजित विशेष लोक अदालत में कुल 239 प्रकरणों का निस्तारण

July 19, 2026

विशेष अभियान के तहत लग्जरी/स्लीपर बसों का औचक निरीक्षण

July 19, 2026

मारुति सुजुकी ने आईटीआई जोधपुर के 18 प्रशिक्षार्थियों को दिए लेटर ऑफ इंटेंट

July 19, 2026