Doordrishti News Logo

सोते लोगों के बिस्तर से मोबाइल चुराने का आरोपी गिरफ्तार

  • तीन फोन रोडवेज वर्कशॉप के पास से चुराए
  • चार फोन बरामद

जोधपुर,शहर के महामंदिर पुलिस ने एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से चार कीमती मोबाइल जब्त किए हैं। तीन मोबाइल को उसने रोडवेज वर्कशॉप एवं एक मकान में से चुराया है। आरोपी नींद में सोते लोगों के बिस्तर से फोन चुराकर ले जाता था। इस बारे में चार अलग-अलग प्रकरण महामंदिर थाने में दर्ज हुए हैं। इसकी जांच एसआई कैलाश पंचारिया द्वारा की गई और आरोपी को पकड़ा जा सका।

थानाधिकारी हरीशचंद्र सोलंकी ने बताया कि पिछले तीन चार दिनों में रोडवेज वर्कशॉप के पास से मोबाइल चोरी घटनाएं हो रही थी। इस बारे में हनुमानराम, रामप्रताप, मुस्कान एवं अरबाज शाह की तरफ से केस दर्ज करवाया गया था। मोबाइल चोर को पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम एसआई कैलाश पंचारिया के साथ एएसआई देवाराम, कांस्टेबल महेंद्र, रामनिवास,रतनलाल, त्रिलोक एवं रघुवीर की लगाई गई। पुलिस टीम ने आज आरोपी भदवासिया सांसी कॉलोनी निवासी महेश उर्फ मनिया पुत्र शेराराम सांसी को गिरफ्तार किया। उसके पास से चार कीमती मोबाइल जब्त किए गए जो उसने चुराए थे। उसके खिलाफ पहले भी आधा दर्जन चोरियों के प्रकरण सामने आ रखे हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बाड़मेर-हरिद्वार द्वि-साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन 11 मई से

May 8, 2026

आधुनिक संकेत एवं कवच प्रणाली से रेल सुरक्षा होगी और सुदृढ़- श्रीवास्तव

May 8, 2026

हाथकरघा बुनकरों के उत्कृष्ट उत्पादों के लिए जिला स्तरीय प्रतियोगिता होगी

May 8, 2026

PM आवास से मिली पक्की छत किसानों ने कहा सरकार का संबल मिला

May 8, 2026

विधायक बाबूसिंह राठौड़ ने की स्वगणना,आमजन से अधिकाधिक भागीदारी की अपील

May 8, 2026

इस वर्ष की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत शनिवार को

May 8, 2026

568वें जोधपुर स्थापना दिवस पर होंगे विविध आयोजन

May 8, 2026

मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना पशुपालकों का सुरक्षा कवच

May 8, 2026

जिला कलक्टर ने कायलाना इंटेक प्लांट का किया निरीक्षण

May 8, 2026