Doordrishti News Logo

युवक से मारपीट कर बाइक लूट का आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर, शहर के सिवांची गेट स्थित बालाजी मंदिर के पास में 13 मई को युवक से मारपीट कर बाइक लूटने वाले आरोपी को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। उससे लूटी गई बाइक को जब्त किया गया। वारदात में प्रयुक्त स्कूटी को भी बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ पहले से ही मारपीट, चोरी लूट आदि के दर्जनभर मामलें दर्ज हैं।

खांडाफलसा थानाधिकारी सुनील चारण ने बताया कि 13 मई के मसूरिया के कुम्हारों की बगेची निवासी रोहित प्रजापत अपने किसी काम से जालोरी गेट होते हुए सिवांची गेट अपने घर की तरफ जा रहा था। तब उसे बालाजी मंदिर सिवांची गेट के समीप अजय सिंधी नाम के शख्स ने पहले रोका। बाद में स्कूटी लेकर पहुंचे सोहेब नाम के युवक ने मारपीट की और बाइक को लूट कर ले गया। थानाधिकारी ने बताया कि प्रकरण में तफ्तीश करते हुए एसआई भंवरसिंह आज आरोपी चौहाबो के गली नंबर 6 गुलिस्तां कॉलोनी सोहेब उर्फ जग्गा डाकू को गिरफ्तार किया है। उससे लूट की बाइक को जब्त करने के साथ वारदात में प्रयुक्त स्कूटी को बरामद किया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जिला परिषद सदस्यों के लिए सुबह 10 बजे तक 15.55% मतदान

October 28, 2026

रेल सफर में मदद का हाथ आरपीएफ ने निभाया अपनों सा साथ

October 28, 2026

जोधपुर: जेल के दरवाजे बंद आसाराम की एंट्री पर रोक,अगले ठिकाने को लेकर सस्पेंस बरकरार

October 28, 2026

राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के स्काउट्स का अभिनव प्रदर्शन

October 28, 2026

568 मतदान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 50 क्रिटिकल ग्राम पंचायतों पर रहेगी विशेष निगरानी

October 28, 2026

पंचायत चुनावों में ड्रोन कैमरों से निगरानी

October 28, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के 1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह संपन्न

October 28, 2026

2 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

कैंपर से 9 पेटी अवैध शराब बरामद एक आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026