Doordrishti News Logo

थाना परिसर से डंपर चुराकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

  • 28 दिसम्बर की रात में चोरी कर ले गए
  • दीवार तोड़ कर क्षतिग्रस्त की थी

जोधपुर,थाना परिसर से डंपर चुराकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार। शहर की करवड़ पुलिस ने अवैध बजरी से भरा बिना नंबरी डम्पर को जब्त कर वाहन चालक को शांतिभंग में गिरफ्तार किया था। जब्तशुदा डम्पर थाना परिसर में खड़ा किया गया था। मगर डम्पर को रात के समय में उसके  चालक ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर नई बैटरी व दूसरी चाबी लगाकर थाना परिसर से चुराकर ले गए थे,लेकिन रास्ते में डम्पर क्षतिग्रस्त हो गया,जिसे छोड़कर आरोपी फरार हो गए। मामले में करवड़ थाना पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके सहयोगी की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें – कमाण्डेंट व साथियों से मारपीट कर लूटपाट करने वाले पांच गिरफ्तार

थानाधिकारी हनुमानसिंह ने बताया कि गत वर्ष 26 अक्टूबर को अवैध बजरी से भरे एक बिना नंबरी डम्पर को 207 एमवी एक्ट में जब्त कर उसके चालक भोपालगढ़ थानान्तर्गत मण्डली चारणान निवासी हड़मानराम उर्फ हनुमानराम पुत्र मंगलाराम जाट को शांति भंग में गिरफ्तार किया था।
पुलिस ने जब्तशुदा डम्पर को थाना परिसर में खड़ा किया था। करीब 2 माह बीत जाने के बाद 28 व 29 दिसंबर की मध्यरात्रि चालक हड़माना राम उर्फ हनुमानराम ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर डम्पर में नई बैटरी लगाई व दूसरी चाबी से वाहन को स्टार्ट कर थाना परिसर से चुराकर फरार हो गया लेकिन रास्ते में सरहद ताम्बडिया खुर्द में डम्पर पीडब्ल्यूडी के कमरे से टक्कर खाकर क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके बाद आरोपी वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें – कैब सर्विस की फ़्रेंचाइजी देने के नाम पर 21 लोगों के 15 लाख लेकर भागे

पुलिस ने मामला दर्ज कर अब आरोपी को पकड़ा
थानाधिकारी हनुमानसिंह ने बताया कि पुलिस ने जब्तशुदा डम्पर को थाना परिसर से चोरी करने सहित 3 पीडीपीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस टीमें बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम में शामिल एएसआई सवाई सिंह,हैड कांस्टेबल पदमाराम,प्रकाश, नानक राम व शिवकरण ने मुखबिरी तंत्र के आधार पर आसूचना एकत्रित करते हुए फरार चल रहे डम्पर चालक हडमानाराम उर्फ हनुमानराम जाट को गिरफ्तार किया है। पुलिस डम्पर चुराने में उसका सहयोग करने वाले अन्य आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026