Doordrishti News Logo

आफरी में वन्य जीव सप्ताह का समापन समारोह आयोजित

जोधपुर,आफरी में वन्य जीव सप्ताह का समापन समारोह आयोजित। भावाअशिप शुष्क वन अनुसंधान संस्थान,जोधपुर (आफरी) में 2 से 8 अक्टूबर तक चले वन्य जीव सप्ताह का समापन समारोह आयोजित किया गया।

यह भी पढ़ें – बातों में उलझा कर दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इस्माइल रंगरेज प्रसिद्ध सर्पदंश बचाव एवं सुरक्षा विशेषज्ञ के व्याख्यान से हुआ,जिसमे विशेषज्ञ ने पश्चिमी क्षेत्र में पाए जाने वाले विषधारी एवं गैर विषधारी सर्पो की पहचान उनसे सुरक्षा के तरीके तथा उनके हानिरहित पकड़ने व सुरक्षित क्षेत्रो में छोड़ने के साथ सर्प दंश की अवस्था में ली जाने वाली सावधानियों को विस्तृत रूप से बताया।

कार्यक्रम के अध्यक्ष संस्थान निदेशक डॉ.तरुण कान्त ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा पारीस्थितिकी तंत्र में सर्प सहित अन्य वन्य जीवों की अनिवार्य भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए इनके सहअस्तित्व एवं संरक्षण को आवश्यक बताया।

डॉ संगीता सिंह समूह समन्वक शोध ने वन्यजीव सप्ताह का परिचय दिया। सप्ताह में हुए विभिन्न कार्यक्रमों के आरम्भ में विजय बोराना,उप वन संरक्षक,राजस्थान वन विभाग ने राज्य पक्षी गोडावण के संरक्षण एवं प्रजनन के बारे में बताते हुए वन्यजीव संरक्षण में डिजिटल नवाचार पर व्याख्यान दिया।

आफरी निदेशक ने आफरी में विजिट के लिए आये सहायक मुख्य संरक्षक दल को बर्ड नेट एप की जानकारी व प्रशिक्षण प्रदान किया। इसके बाद आफरी कैंपस के स्कूली बच्चों ने वन्यजीव विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया। इसी क्रम में तकनीकी अधिकारियों एवं कार्मिको के लिए वन्यजीव जागरूकता पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

समापन कार्यक्रम में विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। समापन कार्यक्रम में आफरी के समस्त अधिकारी,वैज्ञानिक एवं कर्मचारी उपस्तिथ रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन कुसुम परिहार,एसीटीओ ने किया।

Related posts:

Doordrishti News Logo

जेएनवीयू में पेड़ काटने पर हंगामा

November 7, 2026
दो कारों से 82 किलो अवैध डोडा-पोस्त जब्त 4 तस्कर गिरफ्तार

दो कारों से 82 किलो अवैध डोडा-पोस्त जब्त 4 तस्कर गिरफ्तार

November 7, 2026
आईवीएफ एवं सर्जिकल स्पर्म रिट्रीवल तकनीक से पहली बार शिशु का जन्म

आईवीएफ एवं सर्जिकल स्पर्म रिट्रीवल तकनीक से पहली बार शिशु का जन्म

November 7, 2026
टीनशेड में छिपाकर रखा था 106 किलो से ज्यादा डोडा-पोस्त

टीनशेड में छिपाकर रखा था 106 किलो से ज्यादा डोडा-पोस्त

November 7, 2026
Doordrishti News Logo

शेयर बाजार में ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी और एक करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप

November 7, 2026
ग्राम पंचायत देवातड़ा की नवनिर्वाचित सरपंच नैन कंवर ने संभाला पदभार

ग्राम पंचायत देवातड़ा की नवनिर्वाचित सरपंच नैन कंवर ने संभाला पदभार

November 7, 2026
राजीव गांधी लिफ्ट नहर को मिलने लगा 300 क्यूसेक पानी।

राजीव गांधी लिफ्ट नहर को मिलने लगा 300 क्यूसेक पानी।

November 7, 2026
डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज में RDA की पहली महिला अध्यक्ष बनी डॉ.प्रियंका सिंह

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज में RDA की पहली महिला अध्यक्ष बनी डॉ.प्रियंका सिंह

November 7, 2026
Doordrishti News Logo

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

November 6, 2026