सोलह तिब्बती बाइकर्स की रैली जोधपुर पहुंची
- जोधपुर पहुंचने पर किया स्वागत
- रैली भारत के 19 राज्यों में जाएगी
- 20 हजार किलोमीटर की दूरी तय करेगी रैली
- बाइक रैली 25 जनवरी को नई दिल्ली में सम्पन्न
जोधपुर,(डीडी न्यूज)।सोलह तिब्बती बाइकर्स की रैली जोधपुर पहुंची। तिब्बती युवा कांग्रेस की ओर से 22 नवंबर 2024 से अरुणाचल प्रदेश के भारत तिब्बत सीमा के बुमला दर्रे से 16 तिब्बती बाइकर की रैली से रवाना हुई थी। यह बाइक रैली भारत के 19 राज्यों से होते हुए लगभग 20 हजार किलोमीटर की दूरी तय कर 25 जनवरी 2025 में नई दिल्ली में सम्पन्न होगी।
इसे भी पढ़ें – श्रीयादे माता जयंती पोस्टर का विमोचन
यह बाइक रैली गुरुवार को भारत तिब्बत मेत्री संघ राजस्थान जिला मुख्यालय जोधपुर पहुंची। इस रैली का देव दर्शन गेस्ट हाउस में माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर भारत तिब्बत मैत्री संघ की ओर से एक प्रेस वार्ता भी की ही जिसमें बाइक रैली अध्यक्ष टीमों गोनोपा ने बताया कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य चीन सरकार द्वारा वर्तमान में तिब्बत में हो रहे शोषण और क्रूरता को उजागर करना है।
उन्होंने बताया कि इस रैली का उद्देश्य पिछले छः दर्शकों से चल रहे अवैध शासन का विरोध करना है।भारत तिब्बत मेत्री संघ राजस्थान की अध्यक्ष रेशम बाला ने कहा कि चीन द्वारा तिब्बत में कब्जे के बाद ऐतिहासिक रूप से भारत तिब्बत सीमा को खत्म कर दिया है। अपनी विस्तारवादी नीतियों से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ को बढ़ावा दिया है जो भारत की सीमा,सुरक्षा और संप्रभुता को खतरा है। जबकि तिब्बत की आजादी भारत की सुरक्षा है।
संघ के सचिव जगदीश तंवर ने कहा कि चीन ने विकास परियोजना की आड़ में तिब्बत के प्राकृतिक संसाधनों के दोहन को तेज कर दिया है जिसमें भारत-तिब्बत के पर्यावरण पर विनाशकारी प्रभाव पड़ रहा है।संघ की जिला अध्यक्ष शीतल सुराणा ने बताया कि यह बाइक रैलर्स ने तिब्बती ऊनी वस्त्र के बाजार का दौरा किया और उनके साथ वार्तालाप कर चीन के खिलाफ एकजुटता के महत्व पर जोर दिया। मैत्री संघ के राजेश राठी ने धन्यवाद दिया।
इस दौरान विकास शर्मा,नथमल पालीवाल,सौभाग्य सिंह चौहान, क्षमा पुरोहित,पुष्पा गहलोत,सुखदेव प्रजापत,गोरधन जांगला, शैलेन्द्र चौहान,तेनसिंह चौधरी,दीनदयाल पुरोहित,किशोर चंद्र भद्रेचा,सतीश राठी,नूतनशाह,सुमित्रा प्रजापत, आशा राठौड़ व तिब्बती ऊनी वस्त्र व्यापार के प्रधान काशंग,पाल्देन भी उपस्थित थे।