Doordrishti News Logo

नाबालिग से दुष्कर्म और गहने हड़पने वाला आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर,जिला पश्चिम में नाबालिग से दुष्कर्म और लाखों के गहने हड़पने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उससे 20 तोला सोने की आभूषण बरामद किए गए है।आरोपी से अनुसंधान जारी है।

जिला पश्चिम पुलिस ने बताया कि 12 अगस्त को प्रार्थी ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी नाबालिग बच्ची से सुनील विश्रोई नाम के शख्स ने दुष्कर्म किया और फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे 20 लाख के गहने हड़प लिए। पुलिस ने आरोपी का पता लगाने के लिए टीम का गठन कर आज आरोपी सुनील विश्रोई को गिरफ्तार कर लिया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews