Doordrishti News Logo

अभाविप ने व्यास विवि कुलपति का किया विरोध प्रदर्शन

जोधपुर,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की छात्र इकाई ने मांगे नही माने जाने के विरोध में गुरुवार को जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.श्रीवास्तव का अस्थि का प्रतीकात्मक स्वरूप विसर्जन का विरोध प्रकार किया। एबीवीपी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी के जेएन वीयू इकाई के कार्यकर्ताओं ने गत दिनों 85 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन दिया था, जिसमे जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के कुलपति ने 3 दिन का समय मांगा था।

यह भी पढ़ें – इंडी गठबंधन का सेल्फ गोल प्लान

अब जब एबीवीपी के कार्यकता जवाब मांगने वीसी के पास गए तो वे पिछले तीन दिन से ऑफिस ही नही आ रहे हैं। इसी बात से रूष्ट होकर विद्यार्थी परिषद ने पिछले दिनो वीसी की शवयात्रा निकाली कर विरोध किया था। उसी क्रम में आज वीसी की अस्थि का प्रतीकात्मक स्वरूप विश्विद्यालय के पास गंदे नाले में विसर्जन कर विरोध प्रकट किया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: