Doordrishti News Logo

आफरी में मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

जोधपुर,आफरी में मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस।भावाअशिप शुष्क वन अनुसंधान संस्थान,जोधपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह से मनाया।इस कार्यक्रम की मुख्य अथिति कंचन बाला,अनुवाद अधिकारीबराष्ट्रीय असंचारी रोग कार्यान्वन,अनुसन्धान संस्थान, जोधपुर थी। कार्यक्रम के आरम्भ में एमआर बालोच आईऍफ़एस निदेशक आफरी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ.तरुण कान्त,समूह समन्वयक (शोध),ने अपने संबोधन में इस वर्ष की थीम की व्याख्या करते हुए महिला दिवस मनाने के इतिहास के बारे में बताया और महिलाओं को समान अधिकार देने की बात कही।

यह भी पढ़ें – नशीली दवाओं के अवैध कारोबार को रोकने को 15 दिवसीय अभियान

एमआर बालोच निदेशक आफरी ने इस अवसर पर बात करते हुए समाजसेवी राजा राम मोहन राय एवं संविधान प्रणेता डॉ.भीमराव अम्बेडकर द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए किये गए अमूल्य योगदान के बारे में बताया जिनकी वजह से आज समाज में महिलाएं विभिन्न कुरीतियों से मुक्त है। इसके पश्चात कंचन बाला ने “कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम” विषय पर एक पॉवर पॉइंट प्रस्तुतीकरण दिया। जिसके द्वारा उन्होंने महिलाओं उत्पीड़न के लिए बने कानून “विशाखा गॉइड लाइन” एवं 2013 के अधिनियम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में कुसुम लता परिहार एवं मीता सिंह तोमर द्वारा महिलाओं की अहम भूमिका दर्शाने वाले कविता एवं गीत प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के समापन पर भावना शर्मा अध्यक्ष महिला प्रकोष्ट आफरी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी पुरुष सहकर्मियों का आभार जताया कि संस्थान में हमेशा एक सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा है। जिसकी वजह से सभी महिलाकर्मी सुरक्षित महसूस करती हैं। संचालन मीता सिंह तोमर, वरिष्ठ तकनीशियन ने किया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इस अवसर पर आफरी के समस्त अधिकारी,कर्मचारी,शोधार्थी उपस्थित थे।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: