फर्जी ई-चालान मैसेज से सावधान रहें सरकारी साइट पर ही जांचें
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),फर्जी ई-चालान मैसेज से सावधान रहें सरकारी साइट पर ही जांचें। ठगों द्वारा फर्जी ई-चालान के नाम पर ठगी का नया तरीका अपनाया जा रहा है। लोगों के मोबाइल पर SMS और WhatsApp पर मैसेज भेजकर कहा जा रहा है कि “आपके वाहन का चालान बकाया है,आज नहीं भरा तो कोर्ट केस होगा” और साथ में एक लिंक भेजा जा रहा है।
साइबर विशेषज्ञों के अनुसार इन लिंक पर क्लिक करने या APK फाइल डाउनलोड करने से बैंक खाता खाली हो सकता है और मोबाइल का डेटा चोरी हो सकता है।
उपचार में तकनीक के साथ चिकित्सक की सहानुभूति भी अहम: डॉ. खेरा
फर्जी मैसेज की पहचान
अनजान नंबर से आना, डराने वाली भाषा का प्रयोग,सरकारी वेबसाइट जैसी मिलती-जुलती फर्जी लिंक और ऐप डाउनलोड करने को कहना।
क्या करें
चालान की जांच स्वयं सरकारी वेबसाइट echallan.parivahan.gov.in पर वाहन नंबर डालकर करें। संदिग्ध मैसेज को डिलीट कर नंबर ब्लॉक करें और शिकायतcybercrime.gov.in पर दर्ज कराएं।
क्या न करें
किसी भी लिंक पर क्लिक न करें,कोई APK इंस्टॉल न करें और OTP, UPI पिन,कार्ड नंबर किसी से साझा न करें।
यदि धोखाधड़ी हो जाए तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर बैंक को सूचित करें।
नोट:- इस खबर को अपने मिलने वालों को शेयर कर उन्हें जागरूक अवश्य करें,आपके एक शेयर से किसी एक का भी भला होगा तो यह आपकी बड़ी उपलब्धि होगी।
Related posts:

श्रीगंगानगर के फरार इनामी तस्कर को जोधपुर में पकड़ा

यातायात पुलिस एसीपी शर्मा एएसपी बने

उपचार में तकनीक के साथ चिकित्सक की सहानुभूति भी अहम: डॉ. खेरा

राज्य निर्वाचन आयुक्त 30 अक्टूबर को जोधपुर दौरे पर

केयरगिवर्स आशा सोसायटी करेगी देखभालकर्ताओं को सम्मानित

पंचायत समिति चुनाव में 68.89% मतदान

जिला परिषद सदस्यों के लिए शाम 6 बजे तक 68.86% मतदान

जिला परिषद सदस्यों के लिए सुबह 10 बजे तक 15.55% मतदान

