छह साल से फरार धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार
जोधपुर,शहर की खांडाफलसा पुलिस ने धोखाधड़ी के प्रकरण में छह साल से फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ स्थाई वारंट जारी हो रखा था। इस बारे में वर्ष 2015 में सुधीर पुरोहित फर्म मैसर्स आदित्य एसोसियेट,फूलारोड खाण्डा फलसा द्वारा फर्म के साथ धोखाधड़ी होने के सम्बन्ध में मामला दर्ज हो रखा था।
ये भी पढ़ें- सूने मकान में सेंध लगाने वाले दो शातिर नकबजन गिरफ्तार
थानाधिकारी गीता विश्रोइ ने बताया कि प्रकरण के वांछित अभियुक्त सोलापुर महाराष्ट्र के वेलापुर आढत नगर निवासी सुखदेव पुत्र महादेव माली को गिरफ्तार कर लाया गया है। वह छह साल से फरार चला आ रहा था और स्थाई वारंट जारी हो रखा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम हैडकांस्टेबल जयप्रकाश, भंवरलाल,कांस्टेबल सुरेश,बनवारी लाल कानि का गठन किया गया। आरोपी को उसके संभावित छुपे ठिकाने पर दबिश देकर पकड़ा जा सका।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

रेल-खेल-कला-साहित्य महाकुंभ-2026 का भव्य आगाज

चाकू के साथ तीन युवक गिरफ्तार

टॉवर से मशीनरीऔर महंगे उपकरण चोरी

तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर रूरल डीएसटी में फेरबदल दो नए चेहरे शामिल

दो लोगों के बैंक खाते से 3.25 लाख पार

चालक की पहचान के बाद अब कार जब्त

ड्रोन से होगी अवैध खनन स्थलों की निगरानी

