सूने मकान में सेंध लगाने वाले दो शातिर नकबजन गिरफ्तार
जोधपुर,शहर की चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने एक मकान में हुई नकबजनी का आज खुलासा करते हुए दो युवकों को पकड़ा है। इनके पास से चोरी का सामान बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
थानाधिकारी ने बताया कि घटना में रविवार को महादेव नगर पाल रोड निवासी पवन कुमार पुत्र शंकर सिंह राजपुरोहित ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि मेरा पैतृक मकान थाना क्षेत्र के महादेव नगर में स्थित है। अज्ञात चोर सोना चांदी के कुछ जेवरात व अन्य कीमती सामान घर का ताला तोड़ कर ले गए।
ये भी पढ़ें- बेरहमी से मजदूर महिला को सड़क पर घसीटा
थानाधिकारी ने बताया कि चोरों का पता लगाने के लिए पुलिस की टीम एसआई मानाराम,एएसआई राजेश, कांस्टेबल दिनेश, रामकेश, दिलीप गिल एवं ओमप्रकाश की गठित की गई। पुलिस ने सोमवार को नकबजनी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों कबीर नगर सूरसागर के भील बस्ती निवासी जसराज उर्फ जसु पुत्र प्रेमजी भील और खेमे का कुआं पाल रोड निजी अस्पताल के पीछे रहने वाले गोरेलाल उर्फ गोलू पुत्र कमलनाथ जोगी को पकड़ा गया। आरोपियों से चोरी का माल बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

रेल-खेल-कला-साहित्य महाकुंभ-2026 का भव्य आगाज

चाकू के साथ तीन युवक गिरफ्तार

टॉवर से मशीनरीऔर महंगे उपकरण चोरी

तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर रूरल डीएसटी में फेरबदल दो नए चेहरे शामिल

दो लोगों के बैंक खाते से 3.25 लाख पार

चालक की पहचान के बाद अब कार जब्त

ड्रोन से होगी अवैध खनन स्थलों की निगरानी

