आयुर्वेद विवि में लेक्चरर पर छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप
- छात्राओं ने किया हंगामा
- शिकायत के बाद बर्खास्त
- जांच कमेटी गठित
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आयुर्वेद विवि में लेक्चरर पर छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप। डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन आयुर्वेद विश्वविद्यालय के योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विभाग में कार्यरत एक लेक्चरर पर छात्राओं ने फिजिकल होने का दबाव बनाने,फिगर को लेकर कमेंट और कहा नहीं मानने पर प्रैक्टिकल में फेल करने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए।
छात्राओं ने शनिवार को विश्वविद्यालय के कुलगुरु कार्यालय में जमकर हंगामा किया। इस दौरान एक छात्रा की तबीयत बिगड़ गई। इधर, कुलपति ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए यूटीबी (अस्थायी) पर कार्यरत लेक्चरर को तुरंत बर्खास्त कर दिया एवं जांच कमेटी बना दी।
कुलगुरु डॉ.गोविंद सहाय शुक्ला ने बताया कि शिकायत के बाद स्टूडेंट्स के साथ बैठकर बात की गई और आरोपी लेक्चरर को तुरंत बर्खास्त करने के आदेश जारी कर दिया गया। विश्वविद्यालय ने इस मामले को लेकर हाईपावर कमेटी बनाई है। कुलगुरु ने बताया कि रिपोर्ट पर आरोपी लेक्चरर का रजिस्ट्रेशन रद्द करने की अनुशंसा विश्वविद्यालय करेगा।
आपातकाल में 137वां रक्तदान मरीज को मिला जीवनदान
इधर छात्राओं ने कुलगुरु को दी शिकायत में लेक्चरर पर आरोप कि वह उनसे बदसलूकी करता है।वह कहता कि मुझे फिजिकल होना है, इसलिए रूम पर चलो। छात्राओं ने कुलपति को कई तरह की व्हाट्सएप चैट उपलब्ध कराई,जिसमें आरोपी लेक्चरर कहता था कि तुम्हारी ड्रेस अच्छी है। आंखों को देखा तो रहा नहीं जा रहा है। तुम मेरी दोस्त बन जाओ,किसी को पता नहीं चलेगा।
तुम्हे टॉपर बनना है तो मेरी बात माननी पड़ेगी। एक छात्रा ने शिकायत में आरोप लगाया कि इस फरवरी में प्रैक्टिकल के दौरान फाइल लेकर गई तो लेक्चरर ने कई कमेंट किए। दबाव बनाया। बाद में इंस्टाग्राम आईडी लेने के लिए मोबाइल छीनकर जबरदस्ती फॉलो कराया। व्हाट्सअप पर भी अनर्गल मैसेज करता रहा।
