Doordrishti News Logo

महिला और युवक ने फंदा लगाकर दी जान

जोधपुर,महिला और युवक ने फंदा लगाकर दी जान। कमिश्ररेट के राजीव गांधी नगर और बासनी क्षेत्र में एक महिला और युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्याओं का कारण सामने नहीं आया है। संभवत: मानसिक परेशानी के चलते यह कदम उठाया होगा। पुलिस ने शवों को कार्रवाई के परिजन के सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें – अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की स्थिति और मजबूत-अवि गोस्वामी

राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि उम्मेद सागर बांध नयापुरा चौखा क्षेत्र में रहने वाले रवि पुत्र प्रेम वैष्णव ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी परिचित 40 वर्षीय निर्मला पत्नी स्व.मांगीलाल राव ने घर पर कमरे में ओढऩ़े का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुुपुर्द कर दिया।

बासनी पुलिस ने बताया कि पश्चिम बंगाल के अलीपुर जिले के बेरियाडा थानान्तर्गत रामजहिरा चाय बागान हाल बासनी सैकेण्ड फेस निवासी पतरस मुण्डा पुत्र बेने मुण्डा ने रिपोर्ट दी कि उसके भाई 30 वर्षीय पोलुस मुण्डा ने यहां कमरें में फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। वह फैक्ट्री में काम करता था। उसके आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया। बासनी पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव परिजन को सौंपा।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026