Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के चांदपोल चौकी के पास में ड्यूटी कर रहे एक कांस्टेबल से क्षेत्र के व्यक्ति ने मारपीट की। इस पर पुलिस ने केस दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कोविड की पालना भी नहीं कर रहा था। खांडाफलसा पुलिस ने बताया कि थाने का कांस्टेबल वीराराम चांदपोल चौकी पर ड्यूटी पर कार्यरत था। तब क्षेत्र के रहने वाले किशोर पुरोहित पुत्र गोरधन ने उससे बदतमीजी की और मारपीट करने लगा। इस पर कांस्टेबल की तरफ से खांडा फलसा थाने में राजकार्य में बाधा का केस बनाया गया। आरोपी को पुलिस ने अब गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़े :- पत्नी के चरित्र पर संदेह, तलवार से गला काट कर हत्या