Doordrishti News Logo

इंगांनप के एइएन की शादी में होटल के रिशेप्शन हॉल से रूपयों भरा बैग चोरी

जोधपुर, शहर में शादियों के चल रहे माहौल में बैग लिफ्टिंग की घटनाएं बढऩे लगी हैं। आज तीसरी घटना सामने आई है। रात को बोरानाडा स्थित एक होटल में चल रहे शादी समारोह के रिशेप्शन हॉल से बैग चोरी हो गया। बैग में एक लाख रूपयों के साथ लिफाफे, डेबिट,क्रेडिट कार्ड के साथ सरकारी दस्तावेज आदि थे। शादी समारोह इंगांनप के एइएन की खुद की थी। बोरानाडा पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में इंदिरा गांधी नहर परियोजना जैसलमेर में पोस्टेड हाल मंडोर स्थित लालसागर दिलीप नगर में गली नंबर 3 में रहने वाले अंकित माहेश्वरी पुत्र ओमप्रकाश माहेश्वरी की ओर से रिपोर्ट दी गई।

इसमें बताया कि उनकी खुद की शादी समारोह आयोजन का रिशेप्शन बोरानाडा स्थित एक होटल के हॉल में चल रहा था। वहां पर उनका एक बैग रखा था। जिसे मौका पाकर कोई चुरा ले गया। इस बैग में एक लाख रूपए, क्रेडिट-डेबिट कार्ड के साथ ही उनकी सरकारी नौकरी संबंधित दस्तावेज थे। घटना के संबंध में हैडकांस्टेबल ललित खत्री की तरफ से अनुसंधान किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इन दिनों शहर में शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में बैग लिफ्टरों की गैंग सक्रिय होती आई है। तीन चार दिन पहले रातानाडा स्थित होटल से सूटकेस तो चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड स्थित मैरिज गार्डन से 8.70 लाख रूपए और जेवर भरा बैग चोरी हुआ है। बोरानाडा में फिर से तीसरी बैग लिफ्टिंग की घटना हुई है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026