Doordrishti News Logo

कमठा मजदूर को काम नहीं मिला, फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली

जोधपुर, शहर के भील बस्ती मसूरिया क्षेत्र में रहने वाले एक कमठा मजूदर ने अपने घर के ऊपरी कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह वह कमठा काम के लिए गया था। मगर काम नहीं मिलने पर लौट आया और ऊपर कमरे में जाकर चुन्नी अथवा साड़ी से फंदा लगा लिया। घरवालों को पता लगने पर उसे फंदे से उतार कर एमडीएमएच लाए। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। उसके भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग दर्ज किया।

देवनगर थाने के हैडकांस्टेबल फेलीराम ने बताया कि मसूरिया स्थित भील बस्ती निवासी राजेश पुत्र लक्ष्मण भील ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका भाई 25 वर्षीय रमेश कमठा मजदूरी करता था। सुबह वह काम पर गया था। मगर कमठे का काम नहीं मिलने पर लौटा और ऊपर कमरे पर जाकर चुन्नी अथवा साड़ी से फंदा लगा लिया। वक्त घटना पत्नी और बच्चे घर पर ही थे। पता लगने पर उसे फंदे से उताक कर अस्पताल लाया गया। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। संभवत: मजदूरी नहीं मिलने से वह आहत हो गया था। फिलहाल पुलिस की तरफ से अनुसंधान किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026