Doordrishti News Logo

मावठ की संभावना, आसमां पर बादलों का डेरा

सर्दी बढ़ी, गर्म लबादों में नजर आने लगे लोग

जोधपुर, देश के उत्तर भारत में हो रहे हिमपात के बाद अब प्रदेश में गुरूवार को कई हिस्सों में हुई बारिश के बाद सर्दी चमक लगी है। मारवाड़ में भी सर्दी का जोर बढ़ गया है। सुबह से ही मारवाड़ के आसमां पर बादलों का डेरा है सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो पाए। मौसम विभाग ने जोधपुर संभाग में कुछेक स्थानों पर बूंदाबांद के साथ ओले गिरने की संभावना भी व्यक्त की है। आज सुबह ही तापमान गिरने के साथ सर्दी बढ़ सी गई है। धूप नहीं खिलने से अब दिन में भी सर्दी का अहसास बन गया है। लोगबाग सुबह से ही गर्म लबादों में नजर आए।

शहर में बादलों के डेरे के साथ ही सुबह के समय ओस पड़ गई। जमीनें गीली नजर आई। शीत लहर चलने की आशंका जताई जा रही है। हवा की गति अभी सामान्य बनी है। मगर इसके शाम तक तेज होने की संभावना है जिससे सर्दी का अहसास शीत लहर के रूप में देखने को मिल सकता है। सावों की सीजन के बीच सर्दी का बढऩा और फसलों के लिए वरदान माना जा रहा है। प्रदेश में गुरूवार को कई जिलों में हुई बारिश के असर ने मारवाड़ पर भी प्रभाव डाला है।

जोधपुर संभाग के जैसलमेर, बाड़मेर, पाली जालोर और सिरोही में मावठ की संभावना व्यक्त की गई है। मेघ गर्जना के साथ कुछेक स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं। बारिश और ओले गिरने से सर्दी में रंगत बढऩे के आसार बन सकते है। लोगबाग सुबह और रात के समय अब अलाव का सहारा भी लेने लगे है। सर्दी और कोहरा बढऩे से परिवहन में भी बाधा उत्पन्न हो सकती है। अलसुबह निकलने वालों को गाड़ी में हैडलाइट का सहारा लेना पड़ रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मतदान ड्यूटी से अनुपस्थित 8 कार्मिकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित

September 10, 2026

पेट्रोल पंप पर तलवार-चाकू दिखाकर 7300 रुपए लूट का खुलासा

September 10, 2026

स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 5 सहायक प्रोफेसर का चयन

September 10, 2026

क्षत्रिय सरगरा महासंगठन लूणी पट्टा की नई कार्यकारिणी गठित

September 10, 2026

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026