Doordrishti News Logo

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड गिरफ्तार

जोधपुर,मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड गिरफ्तार। शहर की प्रताप नगर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी में वांछित एक अभियुक्त को नागौर जिले के खिंवसर क्षेत्र से दस्तयाब कर अब गिरफ्तार किया है। उससे मादक पदार्थ तस्करी के बारे में
अग्रिम पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें – छात्र का अपहरण कर पेशाब पिलाने का प्रयास,मांगी 50 लाख की फिरौती

एसीपी प्रतापनगर रविंद्र बोथरा ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करी एवं आर्म्स एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए विशेष दिशा निर्देश के बाद प्रताप नगर पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के वांछित अभियुक्त नागौर जिले के खिंवसर थानान्तर्गत धारणावास निवासी जगदीश पुत्र शिव नारायण जाट को गिरफ्तार किया है।

उसे खिंवसर से दस्तयाब किया गया। पुलिस की टीम में निरीक्षक मुकेश कुमार, एएसआई मदनसिंह एवं कांस्टेबल सुरेश शामिल थे।