रेलवन ऐप के टिकट का स्क्रीनशॉट मान्य नहीं

  • लाइव टिकट दिखाना जरूरी
  • टिकट जांच के दौरान मूल मोबाइल पर खोलना होगा ऐप
  • फर्जी टिकटों की पहचान के लिए क्यूआर कोड की जांच

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रेलवन ऐप के टिकट का स्क्रीनशॉट मान्य नहीं। रेलवन ऐप से अनारक्षित टिकट बुक करने वाले यात्रियों को टिकट जांच के समय अपने मोबाइल में ऐप खोलकर टिकट दिखाना होगा। टिकट का स्क्रीनशॉट,फोटो,पीडीएफ या व्हाट्सऐप पर मिली प्रति मान्य नहीं होगी। रेलवे ने यात्रियों से सफर शुरू करने से पहले टिकट बुक करने और जांच के समय मूल डिजिटल टिकट दिखाने की अपील की है।

छठी बार सजेगा हुनर का बाजार

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि कुछ यात्री अपने परिचितों से रेलवन ऐप के जरिए टिकट बुक करवाकर उसका स्क्रीन शॉट व्हाट्सऐप पर मंगवा लेते हैं। टिकट जांच के दौरान ऐसी प्रति मान्य नहीं होगी। यात्रियों को उसी मोबाइल फोन में रेलवन ऐप खोलकर टिकट दिखाना होगा, जिससे टिकट बुक किया गया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों को बिना टिकट यात्री मानकर जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन टिकट जांच अभियान के दौरान फर्जी टिकटों की पहचान पर भी ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए टिकट जांच स्टाफ को यूटीएस टिकटों के क्यूआर कोड की एचएचटी (हैंड हेल्ड टर्मिनल) मशीन से जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे एआई की मदद से तैयार फर्जी टिकटों की पहचान करने और उनके इस्तेमाल पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।

यात्रियों से अपील
सीनियर डीसीएम ने यात्रियों से कहा है कि वे यात्रा से पहले वैध टिकट बुक करें और जांच के समय रेलवन ऐप में टिकट दिखाएं। मोबाइल फोन पर्याप्त चार्ज रखें,ताकि जरूरत पड़ने पर टिकट दिखाने में परेशानी न हो। रेलवे नियमों का पालन करने से यात्री अनावश्यक परेशानी और जुर्माने से बच सकेंगे।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026