Doordrishti News Logo

दो दुकानों से नगदी और परचूनी सामान चोरी

जोधपुर,दो दुकानों से नगदी और परचूनी सामान चोरी। कमिश्नरेट के मथानिया और करवड़ थाना क्षेत्र में दो दुकानों में चोरों ने सैंध मार कर वहां से परचूनी सामान के साथ नगदी चुरा ली। इस बारे में दुकानदारों की तरफ से चोरी में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।

यह भी पढ़ें – आईआईटी के छात्र को स्नातक होते देखना सौभाग्य की बात-उपराष्ट्रपति

मथानिया थाने में दी रिपोर्ट में तेजसिंह नगर तिंवरी निवासी देवीलाल पुत्र धन्नाराम चौधरी ने पुलिस को बताया कि तेजसिंह नगर घेवड़ा रोड पर स्थित उसकी दुकान में सैंधमारी करके गल्ले में रखी 35 हजार रुपये की नकदी,तेल के डिब्बे, किराणा समान और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर आदि अज्ञात चोर ले गए।

इसी तरह करवड़ थाने में दी रिपोर्ट में राइका बेरा मगरा पूंजला मंडोर हाल मंडलनाथ चौराहा पर दुकान चलाने वाले संदीप पुत्र उम्मेद सिंह माली ने पुलिस को बताया कि 25 अक्टूबर की रात्रि के समय अज्ञात नकबजनों ने उसकी दुकान में सैंधमारी करके वहां पर रखे गुटका, सिगरेट के पैकेट और गल्ले में रखी करीब सात हजार रुपए की नकदी आदि चोरी कर गए।

Related posts:

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026