Doordrishti News Logo

आईआईटी के छात्र को स्नातक होते देखना सौभाग्य की बात-उपराष्ट्रपति

आईआईटी जोधपुर का दसवां दीक्षांत समारोह

जोधपुर,आईआईटी के छात्र को स्नातक होते देखना सौभाग्य की बात-उपराष्ट्रपति। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि आईआईटी जोधपुर जैसे संस्थान ऐसे मस्तिष्कों का पोषण कर रहे हैं जो आने वाले वर्षों में भारत की प्रगति को आगे बढ़ाएंगे। ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्नातक होते देखना सौभाग्य की बात है जो निस्संदेह विभिन्न क्षेत्रों में प्रभावशाली योगदान देंगे।

यह भी पढ़ें – मंडोर मंडी में मिलावट के संदेह में 639 लीटर घी सीज

उपराष्ट्रपति आज यहां आईआईटी जोधपुर के दसवें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रह थे। कार्यक्रम के दौरान 1084 स्नातकों को डिग्री व मेडलों का वितरण किया गया। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सहित केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ.राम माधव भी इस दौरान मौजूद थे।

उपराष्ट्रपति ने कार्यक्रम में ज्ञान और प्रोत्साहन के शब्दों के साथ विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। डॉ.राम माधव ने भविष्य को आकार देने में प्रौद्योगिकी और नवाचार की भूमिका पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने स्नातकों को पारंपरिक सीमाओं से परे रास्ते तलाशने के लिए प्रोत्साहित किया और अपनी आईआईटी शिक्षा के वैश्विक महत्व को दोहराया।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भविष्य के नेताओं के रूप में स्नातकों की जिम्मेदारियों पर जोर दिया और उनसे समाज और राष्ट्र के विकास में सकारात्मक योगदान देने का आग्रह किया। आईआईटी के निदेशक प्रो.अविनाश कुमार अग्रवाल ने संस्थान की पिछले दस वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए एक व्यापक रिपोर्ट प्रस्तुत की।

प्रो.अग्रवाल ने कहा कि यह संस्थान न केवल विकसित हुआ है,बल्कि स्वयं को ज्ञान और शोध के एक केंद्र के रूप में ढाला है। समारोह की अध्यक्षता बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष व पूर्व इसरो प्रमुख डॉ.एएस किरण कुमार ने की।

विद्यार्थियों को किया सम्मानित
समारोह में शैक्षणिक रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले असाधारण छात्रों को सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय रूप से यांत्रिक अभियांत्रिकी के छात्र रुशिल समीर पटेल को बीटेक छात्रों के बीच उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए राष्ट्रपति स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।

425 बीटेक स्नातकों को डिग्री प्रदान
समारोह में आईआईटी जोधपुर ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस,जैव अभियांत्रिकी,रसायन अभियांत्रिकी, सिविल अभियांत्रिकी,कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी,विद्युत अभियांत्रिकी,यांत्रिक अभियांत्रिकी और धातुकर्म अभियांत्रिकी में विशेषज्ञता के साथ 425 बीटेक स्नातकों को डिग्री प्रदान की। कार्यक्रम में कुल 1084 स्नातकों को डिग्री प्रदान की गई।

Related posts:

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026